✕

होम / बिजनेस / अधूरी न रह जाए रामदेव की चाहत, Rolta पर अशदान ने चला बड़ा दांव; अब क्या करेंगे बाबा?

अधूरी न रह जाए रामदेव की चाहत, Rolta पर अशदान ने चला बड़ा दांव; अब क्या करेंगे बाबा?

कर्ज में डूबी रोल्टा इंडिया के लिए अशदान प्रॉपर्टीज ने पतंजलि से बड़ी बोली लगाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) कर्ज में डूबी कंपनी रोल्टा इंडिया को अपना बनाना चाहते हैं. इस संबंध में बीते दिनों उन्हें NCLT से एक अच्छी खबर भी मिली थी, जब उनके आग्रह को ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया था. हालांकि, अब जो खबर सामने आई है, उससे बाबा का मूड बिगड़ना लाजमी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे की कंपनी अशदान प्रॉपर्टीज ने Rolta India के लिए बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद से ज्यादा की बोली लगाई है.

इस तरह आगे हुए थे बाबा
दरअसल, रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने रोल्टा इंडिया लिमिटेड (Rolta India Limited) के लिए 830 करोड़ रुपए का कैश ऑफर दिया था, लेकिन पुणे की कंपनी अशदान प्रॉपर्टीज (Ashdan Properties) को रोल्टा इंडिया का सबसे बड़ा बोलीदाता घोषित किया जा चुका था. इसलिए पतंजलि आयुर्वेद ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने आग्रह किया था कि उसके ऑफर पर भी गौर किया जाए, जिसे ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया. NCLT की मुंबई पीठ ने रोल्टा के लिए दोबारा बोली लगाने की अनुमति दे दी और इस तरह बाबा रामदेव रोल्टा को अपना बनाने की दौड़ में सबसे आगे हो गए. 

ये भी पढ़ें - 25 नए अरबपतियों में जगह बनाने वाली इस महिला कारोबारी के बारे में कितना जानते हैं आप?

एक और दौर की बोली नहीं 
अशदान प्रॉपर्टीज ने अब 850 करोड़ रुपए का ऑफर देकर रोल्टा इंडिया को खरीदने की दौड़ में पतंजलि को पीछे छोड़ दिया है. पतंजलि और अशदान के अलावा एमजीएन एग्रो प्रॉपर्टीज भी इस रेस में शामिल थी. रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अशदान प्रॉपर्टीज की बोली मिलने के बाद लेनदारों की समिति (CoC) ने एक और दौर की बोली नहीं कराने का फैसला लिया है. इस हफ्ते अशदान के ऑफर पर वोटिंग की जाएगी. बता दें कि अशदान ने फरवरी में NCLT के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें नए बोलीदाताओं को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने के लिए समय दिया गया था. अशदान ने पहले 760 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 850 करोड़ रुपए कर दिया है.

उड़ान पर Rolta के शेयर 
रोल्टा इंडिया एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है. यह मुख्य रूप से IT, बिजनेस इंटेलिजेंस, बिग डेटा एनालिटिक्स, जियोग्राफिक डेटा और इनफार्मेशन एवं इंजीनियरिंग पर फोकस करती है. यूनियन बैंक की याचिका पर जनवरी 2023 में Rolta India के खिलाफ बैंकरप्सी प्रक्रिया शुरू हुई. यूनियन बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह से रोल्टा इंडिया ने 7100 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है. वहीं, सिटी ग्रुप की अगुवाई वाले बैंकों से 6699 करोड़ का अनिसिक्योर्ड पैसा लिया है. कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 1000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था और इस दौरान उसका रिवेन्यु महज 38 करोड़ रुपए का था. वहीं, पिछले कुछ दिनों से रोल्टा इंडिया के शेयर उड़ान पर हैं. बीते 5 सत्रों में इसमें 13.98% का उछाल आया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 hour ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

4 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

6 hours ago