✕

होम / बिजनेस / तेजी से आगे बढ़ रही  पंतजलि को लेकर क्यों चिंतित हैं बाबा रामदेव, आखिर क्या है वजह?

तेजी से आगे बढ़ रही  पंतजलि को लेकर क्यों चिंतित हैं बाबा रामदेव, आखिर क्या है वजह?

भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव ने कहा था कि पतंजलि के खिलाफ साजिश हो रही है. उन्होंने अपने इस दावे को फिर दोहराया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) पतंजलि को लेकर चिंतित हैं. उनकी चिंता का विषय कंपनी की आर्थिक स्थिति नहीं बल्कि उसकी प्रतिष्ठा है, जिसे बाबा के अनुसार निशाना बनाया जा रहा है. पतंजलि आयुर्वेद के फाउंडर बाबा रामदेव ने दावा किया है कि कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए एंटी-आयुर्वेद कार्टेल यानी आयुर्वेद विरोधी गिरोह सक्रिय है. बाबा का कहना है कि पतंजलि को गलत इरादे से टारगेट किया जा रहा है.

पूरा समूह है एक्टिव 
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में योगगुरु से बिजनेसमैन बने रामदेव ने कहा कि  कॉरपोरेशन, फार्मास्युटिकल कंपनियों , इंटेलेक्चुअल और राजनेताओं का एक समूह पतंजलि के खिलाफ काम कर रहा है. पतंजलि राष्ट्रवाद का प्रतीक है, जिसे यह समूह नुकसान पहुंचाना चाहता है.बाबा रामदेव ने यह भी दावा किया कि कुछ लोग ब्रैंड के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं, ताकि उसकी प्रतिष्ठा को प्रभावित किया जा सके. पतंजलि की रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटीज के खिलाफ बाकायदा एक नरेटिव सेट किया गया है. 

ये भी पढ़ें - मुश्किलों से मुक्ति के लिए कौनसा आसन करेंगे रामदेव? अब इस कोर्ट ने थमा दिया नोटिस 

लोगों का मिला है प्यार
रामदेव ने आगे कहा कि लोग आयुर्वेद और प्राकृतिक उत्पादों के बारे में पतंजलि की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की लगातार कोशिश करते हैं. लेकिन हमारा ध्यान इन्वेस्टर वैल्यू, डिस्ट्रीब्यूशन, सेल्स, रिसर्च, इनोवेशन और ई-कॉमर्स को बढ़ाने पर केंद्रित है. बाबा ने कहा कि हम तमाम बाधाओं और संघर्षों के बावजूद यहां तक ​​पहुंचे हैं. हम किसी फेवर के चलते यहां नहीं पहुंचे हैं. हमने इसके लिए संघर्ष किया है, भारत के लोगों का प्यार हासिल किया है. देश के करोड़ों ग्राहकों ने हमें इस मुकाम पर पहुंचाया है.  

ऐसी है वित्तीय सेहत
वहीं, पतंजलि की आर्थिक सेहत की बात करें, तो पतंजलि फूड्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 22 प्रतिशत घटकर 206 करोड़ रुपए रहा है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 264 करोड़ था. पतंजलि ने 14 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे.हालांकि, कंपनी के ऑपरेशन से रिवेन्यु में सालाना आधार पर 4.43% की बढ़ोतरी हुई है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

4 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

4 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.