✕

होम / बिजनेस / Aurionpro की श्रीलंका में दूसरी बड़ी उपलब्धि, प्रमुख बैंक के साथ $2.5 मिलियन में हुई डील

Aurionpro की श्रीलंका में दूसरी बड़ी उपलब्धि, प्रमुख बैंक के साथ $2.5 मिलियन में हुई डील

इस सौदे से औरियनप्रो ने न केवल श्रीलंका में अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि दक्षिण एशिया के बैंकिंग परिदृश्य में भी अपनी तकनीकी श्रेष्ठता साबित की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

औरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड (AURIONPRO) ने दक्षिण एशिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने श्रीलंका के एक प्रमुख बैंक के साथ बहु-वर्षीय समझौता किया है, जो ‘द बैंकर’ की टॉप 1000 वर्ल्ड बैंक्स सूची में शामिल है. यह सौदा पिछले एक साल में श्रीलंका में औरियनप्रो की दूसरी बड़ी सफलता है, जिससे इस क्षेत्र में कंपनी की उपस्थिति और मजबूत हुई है.

इस बहु-वर्षीय अनुबंध की कुल कीमत 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है, जिसके तहत औरियनप्रो अपने उन्नत iCashpro कैश मैनेजमेंट और ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म को लागू करेगा. इस समाधान में Arya.ai की एआई-संचालित तकनीकों और Fintra के विशेष फीचर्स को एकीकृत किया गया है. परियोजना के दायरे में लाइसेंसिंग, कार्यान्वयन, रखरखाव और तकनीकी समर्थन शामिल है, जो बैंक की दीर्घकालिक डिजिटल परिवर्तन रणनीति के अनुरूप है.

iCashpro एक अगली पीढ़ी का ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म है, जो कॉर्पोरेट बैंकिंग के लिए एक व्यापक समाधान प्रदान करता है. यह विभिन्न ग्राहक वर्गों के लिए बेहतरीन और एकरूप अनुभव सुनिश्चित करता है, जिससे बैंक की सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी, नकदी प्रवाह की पारदर्शिता और लागत में कटौती संभव होती है.

औरियनप्रो सॉल्यूशंस  एपीएसी और एमईए कार्यकारी उपाध्यक्ष संदीप चिब्बर ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर कहा “यह पिछले कुछ तिमाहियों में एशिया में ट्रांजेक्शन बैंकिंग क्षेत्र में हमारी सातवीं बड़ी जीत है. हमारी तेज़ी से बढ़ती बाजार उपस्थिति और एशिया में पसंदीदा साझेदार बनने की वजह iCashpro प्लेटफॉर्म की ताकत है. एआई क्षमताओं से सुसज्जित यह प्लेटफॉर्म एक फ्यूचर-रेडी समाधान है, जो कॉर्पोरेट बैंकिंग अनुभव को पूरी तरह से बदलने में सक्षम है. क्षेत्र में बैंकिंग क्षेत्र की तेज डिजिटलीकरण प्रक्रिया हमारी नवाचार आधारित सोच को और बल देती है.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 hours ago