होम / बिजनेस / इस Bank ने ग्राहकों को सुनाई अच्छी खबर, लेकिन Stocks का बिगड़ गया मिजाज
इस Bank ने ग्राहकों को सुनाई अच्छी खबर, लेकिन Stocks का बिगड़ गया मिजाज
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में गिरावट का दौर चल रहा है. पिछले 5 कारोबारी सत्रों से बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने चुनिंदा CASA और डेबिट कार्ड धारकों को एक अच्छी खबर सुनाई है. बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष लॉयल्टी प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसके तहत कस्टमर्स को केवल फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन ही नहीं, बल्कि बल्कि हर ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड दिया जाएगा. बैंक का कहना है कि ये लॉयल्टी प्रोग्राम ग्राहकों को कई तरह के लेनदेन पर रिवॉर्ड प्वॉइंट हासिल करने का मौका प्रदान करता है. इन प्वॉइंट को उत्पादों की एक रोमांचक सीरीज, गिफ्ट वाउचर, हवाई टिकट आदि के लिए रिडीम किया जा सकता है.
किस तरह मिल सकता है लाभ?
ग्राहक AU 0101 ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अपने जुटाए गए रिवॉर्ड प्वॉइंट की जांच कर सकते हैं. डेबिट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम पिन सेट करने और ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन को सक्षम करने के लिए 200 रिवॉर्ड प्वॉइंट प्रदान करता है. वहीं, CASA लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत कंपनी के प्रोडक्ट का रेगुलर इस्तेमाल करने वालों को 500 रिवॉर्ड प्वॉइंट मिलते हैं. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और बिल पेमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए एक एक्टिवेशन बोनस भी प्रदान किया जाता है. इसके अलावा, ग्राहकों को हर महीने इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और बिल पेमेंट ट्रांजेक्शन इस्तेमाल करने के लिए भी प्वॉइंट दिए जाते हैं. इसके लिए AU बैंक ने देश के लीडिंग लॉयल्टी और कस्टमर इंगेजमेंट प्लेटफॉर्म लॉयल्टी रिवार्ड्ज के साथ साझेदारी की है.
गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे शेयर
वहीं, बैंक की इस घोषणा का उसके शेयरों पर खास पॉजिटिव असर देखने को नहीं मिला. शुक्रवार यानी आज खबर लिखे जाने तक बैंक के शेयर गिरावट के साथ 731.55 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 दिनों में इसमें 0.15% की गिरावट आ चुकी है. हालांकि, बीते छह महीने में AU बैंक के शेयर ने अपने निवेशकों को 25.43% का रिटर्न दिया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 795 रुपए है. उधर, लॉयल्टी प्रोग्राम के बारे में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उत्तम टिबरेवाल ने कहा कि हम डिजिटल इंडिया के सपने को आगे बढ़ाने वाले कस्टमर फोकस्ड प्रस्तावों को लाने में अग्रणी रहे हैं. हमारे कासा (CASA) और डेबिट कार्ड लॉयल्टी रिवॉर्ड प्रोग्राम के साथ हमारा लक्ष्य कई तरह के ऑफर और लाभ देकर गतिशील वातावरण में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना है.
टैग्स