✕

होम / बिजनेस / Ather Energy की मार्केट में फीकी एंट्री, ₹328 पर हुआ लिस्ट, निवेशकों को मिला ₹7 का फायदा

Ather Energy की मार्केट में फीकी एंट्री, ₹328 पर हुआ लिस्ट, निवेशकों को मिला ₹7 का फायदा

एथर एनर्जी आईपीओ वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) का पहला मेनलाइन सेगमेंट आईपीओ है. ₹2,981.06 करोड़ की पेशकश के लिए आईपीओ को निवेशकों से ठंडा रिस्पांस मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एथर एनर्जी की शेयर बाजार में फीकी एंट्री हुई है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एथर एनर्जी के शेयर 328 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए. यह आईपीओ के इसके इश्यू प्राइस 321 रुपये की तुलना में 7 रुपये या 2.18 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है. वहीं, बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर 326.05 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से ₹5.05 या 1.57 प्रतिशत का मामूली प्रीमियम है.

आखिरी दिन पूरा भरा था इश्यू

30 अप्रैल को बंद हुए एथर एनर्जी के IPO को कर्मचारियों की डिमांड की वजह से 1.43 गुना सब्सक्राइब किया गया. IPO तीसरे दिन भरने में कामयाब हुआ था, सोमवार को पहले दिन इसे 16% और दूसरे दिन 28% सब्सक्राइब किया गया था. 2,980.7 करोड़ रुपये के ऑफर में 2,626 करोड़ रुपये के नए शेयर और 354.8 करोड़ रुपये का OFS शामिल था. कंपनी ने एंकर निवेशकों से करीब 1,340 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

एंकर निवेशकों से जुटाए थे 1,340 रुपए 

एथर एनर्जी ने IPO के लिए एंकर निवेशकों से ₹1,340 करोड़ जुटाए थे. शेयरों को ₹321 प्रति शेयर के हिसाब से आवंटित किया गया. कुल 4.18 करोड़ इक्विटी शेयर 36 एंकर निवेशकों को आवंटित किए गए हैं. इनमें SBI, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), इन्वेस्को, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, ICICI प्रूडेंशियल, मॉर्गन स्टैनली और सोसाइटी जेनेराल जैसे नाम शामिल हैं.

IPO से जुटाए फंड का कहां इस्तेमाल

कंपनी महाराष्ट्र E2W फैक्ट्री के लिए कैपेक्स पर 927.22 करोड़ रुपये इस्तेमाल करेगी. उधारी चुकाने के लिए 40.03 करोड़ रुपये, रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर 750 करोड़ रुपये और मार्केटिंग पर 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी. OFS में कंपनी के संस्थापकों और प्रोमोटर्स तरुण मेहता और स्वप्निल जैन सहित बाकियों ने अपनी इक्विटी बेची है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

50 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

1 hour ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें