✕

होम / बिजनेस / Ather Energy की यूनिकॉर्न क्लब में हुई एंट्री, अब IPO लाने की तैयारी में कंपनी

Ather Energy की यूनिकॉर्न क्लब में हुई एंट्री, अब IPO लाने की तैयारी में कंपनी

अपने आईपीओ के लिए एथर एनर्जी सितंबर के दूसरे सप्ताह में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना DRHP जमा करा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के आईपीओ ने लिस्टिंग के बाद मार्केट में धूम मचाई और निवेशकों को मालामाल कर दिया. कंपनी ने लिस्टिंग के बाद लगातार दो दिन अपर सर्किट मारा और निवेशकों की झोली भर दी. अब इस सफलता से उत्साहित होकर ओला की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी एथर एनर्जी (Ather Energy) भी आईपीओ लाने की तैयारियों में जुट गई है. कंपनी सितंबर की शुरुआत में ही सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के दस्तावेज जमा कर सकती है. कंपनी का आईपीओ 45 करोड़ डॉलर (लगभग 3700 करोड़ रुपये) का हो सकता है. खास बात ये है कि एथर एनर्जी यूनिकॉर्न बनी है और इसी के साथ IPO लाने का इरादा भी सामने आ गया है.

एथर एनर्जी को NIIF से मिली 600 करोड़ रुपये फंडिंग

देश की चौथी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने अपने निवेशक नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) से 600 करोड़ रुपये और जुटा लिए हैं. इस फंडिंग के साथ ही कंपनी अब 1.3 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ यूनिकॉर्न लिस्ट में शामिल हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी ने आईपीओ के लिए एचएसबीसी (HSBC), जेपी मॉर्गन (JP Morgan) और नोमुरा (Nomura) को नियुक्त भी कर लिया है. एथर एनर्जी की स्थापना तरुण मेहता (Tarun Mehta) और स्वप्निल जैन (Swapnil Jain) ने की थी.

IPO के बाद 2 अरब डॉलर हो जाएगी वैल्यूएशन

एथर एनर्जी के बड़े निवेशकों में टाइगर ग्लोब मैनेजमेंट, सचिन बंसल और बिन्नी बंसल शामिल हैं. फिलहाल कंपनी की दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तमिलनाडु में हैं. तीसरा प्लांट जल्द ही महाराष्ट्र में खुलने वाला है. यही वजह है कि कंपनी अब आईपीओ के बारे में गंभीरता से सोच रही है. कंपनी का नाम भी एथर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर एथर एनर्जी लिमिटेड किया जा रहा है. मार्केट की स्थितियों को देखते हुए कंपनी का आईपीओ इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में आ सकता है. आईपीओ के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 2 अरब डॉलर हो जाएगी.

EV सेगमेंट में एथर के पास 9% मार्केट हिस्सेदारी

इस साल देश में ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) सेल 66 फीसदी तक बढ़ सकती है. देश में ईवी बैटरी की मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ने के साथ ही प्रोडक्ट सस्ते होंगे और इनकी बिक्री में भी इजाफा होगा. इसी सेक्टर में ओला इलेक्ट्रिक 35 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप पर बैठी हुई है. वहीं एथर एनर्जी के पास मार्केट की 9 फीसदी हिस्सेदारी है. ओला इलेक्ट्रिक ने बता दिया था कि आईपीओ से आए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी गीगाफैक्ट्री का विस्तार करने और आरएंडडी पर करने वाली है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

19 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

50 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें