होम / बिजनेस / ATGL ने शुरू किया लिक्विड हाइड्रोजन की ब्लेंडिंग का काम, इतने लोगों को होगी सप्लाई
ATGL ने शुरू किया लिक्विड हाइड्रोजन की ब्लेंडिंग का काम, इतने लोगों को होगी सप्लाई
इस ब्लेंडिंग से बनने वाली गैस जहां कार्बन कम पैदा करती है वहीं दूसरी ओर उसकी तापन क्षमता भी उतनी ही होती है जितनी दूसरे ऊर्जा साधनों की होती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने लिक्विड हाइड्रोजन की ब्लेंडिंग का काम शुरू कर दिया है. ATGL ने ये काम अहमदाबाद में शुरू किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत ATGL प्राकृतिक गैस और ग्रीन हाइड्रोजन को मिक्स कर रहा है और उसके 4000 से ज्यादा परिवारों को सप्लाई करेगा. समूह इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगा.
कैसे होता है Gh2 का उत्पादन?
Gh2 के उत्पादन के लिए नवीन ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है. उसे बिजली के साथ पानी के इलेक्ट्रोलिसिस का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. बाकी गैस के मुकाबले हाइड्रोजन में कार्बन की मात्रा काफी कम होती है. लेकिन इसकी तापन क्षमता एकसमान ही होती है. अभी शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट के बाद इसके पूर्ण रूप से 2024-25 में शुरू होने की उम्मीद है. इस पूरी परियोजना का लक्ष्य Gh2 के प्रतिशत को 8 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़ाना है.
ये है ATGL की योजना
ATGL की योजना है कि वो धीरे-धीरे इसका उत्पादन बढ़ाने के साथ अपने लाइसेंस के साथ इसकी आपूर्ति में भी बढ़ोतरी करेगी. इस ब्लेडिंग को लेकर जो लक्ष्य रखा गया है वो नियंत्रित और अच्छी तरह से निगरानी वाले रोलआउट की अनुमति देगा, जिससे बेहतर प्रदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी. GH2 को लेकर किए गए अध्ययन बता रहे हैं कि इसके मिश्रण से उत्सर्जन में 4 प्रतिशत तक की कमी आएगी.
क्या बोली ATGL ?
इस बारे में जानकारी देते हुए ATGL ने कहा कि इस पायलट प्रोजेक्ट के साथ उसे इसके परिचालन और मौजूदा बुनियादी ढ़ाचे को लेकर अनुभव मिलेगा. ATGL के परियोजना निदेशक सुरेश पी मंगलानी ने इस मौके पर कहा कि हम पर्यावरण के अनुकूल निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ये परियोजना 2047 तक भारत को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय बुनियादी ढ़ाचे के निर्माण के प्रति हमारे संकल्प को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि इससे जहां कार्बन उत्सर्जन कम होगा वहीं ऐसी नवीन परियोजनाओं में निवेश करके हम उद्योग के विकास में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: साइबर सुरक्षा के लिए पब्लिक सेक्टर बैंक करेंगे ये हायरिंग, सुरक्षित होंगे ट्रांजैक्शन
टैग्स