होम / बिजनेस / Asian Paints को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले Ashwin Dani को लेकर आई ये बुरी खबर

Asian Paints को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले Ashwin Dani को लेकर आई ये बुरी खबर

अश्विन दानी के नेतृत्व में एशियन पेंट्स ने कई बड़े काम किए. उनके प्रयासों की बदौलत ही एशियन पेंट्स देश की सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी बन सकी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मशहूर पेंट कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के को-फाउंडर और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अश्विन दानी (Ashwin Dani) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. 79 वर्षीय दानी का गुरुवार यानी आज निधन हो गया. 1968 में एशियन पेंट्स में बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव अपने सफर की शुरुआत करने वाले दानी कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी रहे. उनके नेतृत्व में एशियन पेंट्स ने कई नई ऊंचाइयों को छुआ. आज 21,700 करोड़ रुपए के ग्रुप टर्नओवर के साथ एशियन पेंट्स देश की सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी है. 

विरासत में मिली थी कंपनी
अश्विन दानी को एशियन पेंट्स अपने पिता सूर्यकांत दानी से विरासत में मिली थी. 1942 में अश्विन के पिता और तीन अन्य लोगों ने मिलकर एशियन पेंट्स की शुरुआत की थी. दिसंबर 1998 से लेकर मार्च 2009 तक अश्विन ने वायस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर कंपनी की बागडोर संभाली. Ashwin Dani की नेटवर्थ की बात करें, तो फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 7.1 अरब डॉलर के आसपास है. 26 सितंबर 1944 को मुंबई में जन्मे अश्विन ने मुंबई यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से केमिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की. इसके बाद वह एक्रोन यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स करने के लिए अमेरिका चले गए. 

केमिस्ट के रूप में किया काम
अश्विन दानी ने न्यूयॉर्क के Rensselaer Polytechnic Institute से कलर साइंस में डिप्लोमा भी किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत केमिस्ट के तौर पर की थी. दानी ने अमेरिका के डेट्रॉइट में Inmont Corp में केमिस्ट की नौकरी की थी. 1968 में वह सीनियर एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपने पारिवारिक व्यवसाय, एशियन पेंट्स जुड़े और फिर इसे बुलंदियों पर पहुंचाने में जुट गए. उनके नेतृत्व में एशियन पेंट्स ने विश्व स्तर पर अपनी मौजूदगी बनाई और कंपनी आज 16 देशों में पारिचालन करती है. 

हमेशा कुछ नया करने का जज्बा
दानी कारोबार के विस्तार और और पेंट सेक्टर में हमेशा कुछ नया लाने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट काफी जोर देते थे. अश्विन दानी ने ही कंप्यूटराइज्ड कलर मैचिंग का कॉन्सेप्ट शुरू किया था. दानी का मानना था कि कंपनी की लगातार ग्रोथ और समृद्धि के लिए जरूरी है कि ग्राहकों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को सबसे पहले रखा जाए. कारोबारी दुनिया के अलावा भी उनकी एक दुनिया थी. अश्विन एक योगा प्रैक्टिशनर थे और उनकी आर्ट कलेक्ट करने में गहरी रुचि थी. वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

5 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

5 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.