होम / बिजनेस / Ashok Leyland ने अपनी ब्रिटिश सब्सिडियरीज को लेकर किया ये बड़ा ऐलान 

Ashok Leyland ने अपनी ब्रिटिश सब्सिडियरीज को लेकर किया ये बड़ा ऐलान 

अशोक लेलैंड के इस ऐलान का कंपनी के शेयरों पर क्या असर होगा, अभी कहना मुश्किल है लेकिन शुक्रवार को उसके शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने अपनी दो ब्रिटिश सब्सिडियरी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने अपनी ब्रिटिश सब्सिडियरीज ऑप्टेयर पीएलसी (Optare PLC) और स्विच मोबिलिटी लिमिटेड (Switch Mobility Ltd) के लिए 8.21 करोड़ ब्रिटिश पौंड (लगभग 870 करोड़ रुपए) का कॉरपोरेट गारंटी कवर जारी किया है. जिसका मतलब है कि यदि ये दोनों कंपनियां लोन चुकाने में असमर्थ रहती हैं, तो यह जिम्मेदारी Ashok Leyland को उठानी पड़ेगी.

ये है कंपनी का कहना
दिग्गज ऑटो कंपनी अशोक लेलैंड ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब हाल ही में इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने OHM ग्लोबल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों को खरीदने की मंजूरी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी में बताया गया है कि अशोक लेलैंड अपनी दो ब्रिटिश सब्सिडियरीज की लेंडिंग फैसिलिटीज को कवर करने के लिए 870 करोड़ रुपए का कॉरपोरेट गारंटी कवर जारी करेगी. कंपनी का कहना है कि प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की इस लेन-देन में कोई दिलचस्पी नहीं है. यह कॉरपोरेट गारंटी सिर्फ लेंडर/बैंकिंग फैसिलिटीज को कवर करेगी.

ऐसी है वित्तीय सेहत
हाल ही में अशोक लेलैंड के बोर्ड ने ओएचएम ग्लोबल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (OHM India) के शेयर खरीदने की मंजूरी दी है. कंपनी OHM इंडिया के शेयर ओएचएम इंटरनेशनल मोबिलिटी से खरीदेगी. अशोक लेलैंड ओएचएम इंडिया में करीब 300 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में उसका स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 747% बढ़कर 576.42 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, कंपनी को डिफेंस सेक्टर में आर्टिलरी ट्रैक्टर (FAT 4x4) और गन टोइंग व्हीकल (GTV 6x6) के लिए 800 करोड़ रुपए का ऑर्डर भी मिला है.

शेयरों पर कैसे होगा असर?
ऑप्टेयर पीएलसी और स्विच मोबिलिटी लिमिटेड के लिए गारंटी कवर जारी करने का कंपनी के शेयरों पर क्या असर पड़ेगा, ये फिलहाल कहना मुश्किल है लेकिन शुक्रवार को कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अशोक लेलैंड के शेयर 1.64% फिसलकर 185.80 रुपए पर पहुंच गए थे. बीते 5 दिनों में इसमें 1.93% की गिरावट आई है. जबकि पिछले 1 महीने में ये शेयर 7.27% ऊपर चढ़ा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 minute ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

2 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

2 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2 hours ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

2 hours ago

बड़ी खबरें