होम / बिजनेस / Ashish Kacholia ने जिस स्टॉक पर लगाया दांव, वो बन गया Rocket; आपने खरीदा क्या?

Ashish Kacholia ने जिस स्टॉक पर लगाया दांव, वो बन गया Rocket; आपने खरीदा क्या?

दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने यूनिवर्सल ऑटोफाउंड्री लिमिटेड के 10.34 लाख शेयर खरीदे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियों पर सबकी नजर रखती है. लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने किन शेयरों में पैसा लगाया है, ताकि वो भी उनमें निवेश करके कुछ न कुछ मुनाफा कमा सकें. ऐसे ही निवेशकों में आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) का नाम भी शामिल है. आशीष की किसी डील को लेकर जब भी कोई खबर सामने आती है, स्टॉक बाजार में निवेश करने वालों के कान खड़े हो जाते हैं. आशीष ने अब माइक्रो कैप कंपनी यूनिवर्सल ऑटोफाउंड्री लिमिटेड (Universal Autofoundry) पर बड़ा दांव लगाया है. 

8.54% हिस्सेदारी खरीदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने यूनिवर्सल ऑटोफाउंड्री लिमिटेड के 10.34 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की 8.54 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. आशीष ने यह डील गुरुवार को की थी और तब से अब तक उन्हें काफी मुनाफा हो चुका है, क्योंकि आज यूनिवर्सल ऑटोफाउंड्री का शेयर रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहा है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर करीब 20% की उछाल के साथ 232.05 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. गुरुवार को Universal Autofoundry के शेयर में करीब 5.6% की तेजी आई थी और यह 193 रुपए पर बंद हुआ था.

2 दिन में ही इतने चढ़े
महज 2 दिन में ही यूनिवर्सल ऑटोफाउंड्री के शेयर 162 से लेकर 232 रुपए तक पहुंच गए हैं. पिछले 1 महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 69.63% का रिटर्न दिया है. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 119.43% जा पहुंचा है. 281 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली यूनिवर्सल ऑटोफाउंड्री ने अब तक अपने निवेशकों को खुश किया है, शायद यही वजह रही कि आशीष कचोलिया ने इस पर इतना बड़ा दांव लगा दिया. आशीष की तरह ही हिमालय फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट ने भी यूनिवर्सल ऑटोफाउंड्री के 10.34 लाख शेयर खरीदे हैं. दरअसल, कंपनी के प्रमोटर्स ने बड़ी संख्या में अपने शेयर बेचे हैं, जिन पर आशीष और हिमालय फाइनेंस ने दांव लगाया है.

इन्होंने बेचे इतने शेयर 
एक रिपोर्ट की मानें तो उर्मिला गुप्ता ने 1.17 लाख, पायल गुप्ता ने 9.85 लाख, किशन लाल गुप्ता ने 1.77 लाख और अमित गुप्ता ने 7.71 लाख शेयरों की बिक्री की है. बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार में कई बड़ी डील हुईं. अंबर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) पर सिंगापुर सरकार ने बड़ा दांव लगाया. सिंगापुर सरकार ने इस कंपनी के 4.05 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी की 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं. यह सौदा 2800 रुपए के औसत भाव पर 113.48 करोड़ रुपए में हुआ. हालांकि, कंपनी के शेयर आज गिरावट के साथ 2,795.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

13 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago