✕

होम / बिजनेस / Zomato के पीछे हटते ही Swiggy ने दिखाई तेजी , 500 शहरों में फैलाई 'Bolt' सेवा

Zomato के पीछे हटते ही Swiggy ने दिखाई तेजी , 500 शहरों में फैलाई 'Bolt' सेवा

Swiggy का यह विस्तार इस बात का संकेत है कि त्वरित डिलीवरी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और नवाचार जारी रहने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की प्रमुख फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपनी 10-मिनट इन-ऐप डिलीवरी सेवा 'Bolt' का भारत के 500 से अधिक शहरों में विस्तार करने की घोषणा की है. यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही जोमैटो (Zomato) ने अपनी 15-मिनट फूड डिलीवरी सर्विस 'Quick' और 'Everyday' को बंद करने की जानकारी दी थी. आइए जानते हैं इस विस्तार के पीछे स्विगी की पूरी रणनीति क्या है?

Swiggy की रणनीति
Zomato ने ऑपरेशनल चुनौतियों का हवाला देते हुए अपनी त्वरित डिलीवरी सेवाएं बंद कर दीं. इसके ठीक अगले दिन Swiggy ने Bolt के जरिए बड़ा कदम उठाया. अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई Bolt अब Swiggy के कुल फूड ऑर्डर का 10 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर रही है. बता दें, Bolt सेवा उन हाई-डिमांड उत्पादों का क्यूरेटेड मेनू उपलब्ध कराती है, जिन्हें दो किलोमीटर के दायरे में मौजूद रेस्टोरेंट्स से तैयार किया जाता है. इन आइटम्स को या तो तुरंत तैयार किया जा सकता है या पहले से तैयार रखा जाता है, जिससे डिलीवरी बेहद तेज हो पाती है.

प्रमुख रेस्टोरेंट ब्रांड्स से साझेदारी
Swiggy ने Bolt के लिए KFC, McDonald's, Subway, Faasos, Burger King और Curefoods जैसी प्रमुख क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट्स के साथ साझेदारी की है. साथ ही, स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट्स को भी इस नेटवर्क में शामिल किया गया है.

ग्राहक अनुभव और सुरक्षा पर फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विगी के फूड मार्केटप्लेस सीईओ रोहित कपूर ने जानकारी दी है कि “Bolt आज की जीवनशैली के लिए बिल्कुल फिट है, जब भूख लगे, तुरंत कुछ अच्छा चाहिए और समझौता न करना पड़े.” उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म पर Bolt के नए यूजर्स का मंथली रिटेंशन औसत से 4-6 प्रतिशत अधिक है. कंपनी का दावा है कि Bolt ऑर्डर्स को पहचानने योग्य नहीं बनाया गया है ताकि डिलीवरी पार्टनर्स पर समय का दबाव न हो. इसके लिए कोई अतिरिक्त इंसेंटिव भी नहीं दिया जाता है.

फूड डिलीवरी ऐप्स के बीच प्रतिस्पर्धा तेज
15 मिनट फूड डिलीवरी स्पेस में तेजी से प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. Zepto, जिसने 2022 में 'Zepto Cafe' के जरिए इस सेगमेंट में एंट्री की थी, अब रोजाना 1 लाख से अधिक ऑर्डर पूरे कर रहा है. इसके सीईओ आदित पालिचा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें