होम / बिजनेस / क्या आप भी बना रहे हैं कहीं घूमने का प्रोग्राम, तो यहां मिल रहा है इतने हजार का ऑफर
क्या आप भी बना रहे हैं कहीं घूमने का प्रोग्राम, तो यहां मिल रहा है इतने हजार का ऑफर
इस ऑफर के तहत जहां विमान किरायों में छूट मिल रही है वहीं दूसरी ओर होटल की बुकिंग पर भी इसका फायदा लिया जा सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
क्या आने वाले दिनों में आप छुट्टीयां लेकर कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, अगर हां तो आप ईज माय ट्रिप कंपनी के इस ऑफर को अवेल कर सकते हैं. कंपनी ने 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत जहां आप घरेलू यात्रा पर 2023 से लेकर इंटरनेशनल यात्रा पर 7500 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं.
होटल्स पर उठा सकते हैं आप इतना फायदा
कंपनी ने जहां एक ओर विमान यात्राओं पर ऑफर निकाला है वहीं दूसरा ऑफर कंपनियों ने होटल यात्राओं पर निकाला है। इस ऑफर के तहत घरेलू होटल की बुकिंग पर आप 5000 रुपये और इंटरनेशनल यात्रा पर 10 हजार रुपये की तक की बचत कर सकते हैं. इसी तरह से अगर आप कैब से यात्रा करते हैं तो आप 500 से लेकर 1000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
इन कार्डस पर भी उठा सकते हैं फायदा
इसी तरह से अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और यस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर भी ज्यादा फायदा ले सकते हैं. अगर आपके पास इन बैंकों में से किसी का भी क्रेडिट कार्ड नहीं है और आप इस फेस्टिव सीजन का फायदा उठाते हैं तो आप आपको गिफ्ट वाउचर मिल सकता है. इसी तरह से कई कंपनियों के गिफ्ट भी आप हासिल कर सकते हैं. जिन कंपनियों का गिफ्ट आपको मिल सकता है उनमें जॉन जैकब, EASY Dinner शामिल हैं .
क्या बोले कंपनी के को-फाउंडर?
इस कंपनी के ऑफर के बारे में बताते हुए ईज मॉय ट्रिप के को फाउंडर रिकांत पिट्टी ने कहा कि ये बचत का फेस्टिवल है और इस सीजन का आनंद उठाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि हमने विंटर कार्निवल सेल की कल्पना एक विशेष कार्यक्रम के रूप में की, जिसका उद्देश्य न केवल शानदार छूट प्रदान करना है, बल्कि एक उत्सव का माहौल बनाना है, जहां हमारा समुदाय एक साथ आ सके और मौसम की भावना को अपना सके.
टैग्स