होम / बिजनेस / क्‍या वास्‍तव में डूबने वाले हैं नोएडा के एक दर्जन से ज्‍यादा बिल्‍डर? 

क्‍या वास्‍तव में डूबने वाले हैं नोएडा के एक दर्जन से ज्‍यादा बिल्‍डर? 

नोएडा अथॉरिटी ने उन बिल्‍डरों की जानकारी साझा की है जो अपने मामलों को लेकर एनसीएलटी में जा चुके हैं, ये 15 बिल्‍डर हैं जिन पर अथॉरिटी का करोड़ों रुपया बकाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रियल स्‍टेट की देश में जब भी बात सामने आती है तब हमेशा ही नोएडा का नाम सामने जरूर आता है. ये शहर रियल स्‍टेट के लिए हमेशा ही एक हॉट स्‍पॉट रहा है. कभी यहां महंगी जमीन बिकने का रिकॉर्ड बनता है तो कभी यहां बड़े निवेश की खबर आती है. रियल स्‍टेट के इसी हॉट बाजार से इस बार एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. खबर ये आ रही है कि नोएडा के 15 से ज्‍यादा बिल्‍डर डूबने की कगार पर हैं. ये बात इसलिए कही जा रही है क्‍योंकि ये बिल्‍डर एनसीएलटी में जा चुके हैं. अब सवाल ये है कि क्‍या वास्‍तव में नोएडा के बिल्‍डर डूबने जा रहे हैं. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल बिल्‍डर को जब आज से कुछ साल पहले जमीन आवंटित की गई थी तो उस वक्‍त इनके 10 प्रतिशत भुगतान के बाद इन्‍हें जमीन दे दी गई थी. लेकिन उसके बाद से अब तक इन लोगों का नोएडा अथॉरिटी में काफी पैसा पेंडिंग चल रहा है. इसी पैसे की वसूली के लिए अब नोएडा अथॉरिटी ने प्रयास तेज कर दिए हैं. इसके कारण इन बिल्‍डरों के फलैटों की जहां रजिस्‍ट्री रूकी हुई है वहीं दूसरी ओर इन्‍हें कंप्‍लीशन सर्टिफिकेट भी नहीं दिया जा रहा है. 

एनसीएलटी पहुंचे नोएडा के एक दर्जन से ज्‍यादा बिल्‍डर 
नोएडा के अलग-अलग सेक्‍टरों में प्रोजेक्‍ट बनाने वाले डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा बिल्‍डरों के मामले एनसीएलटी में पहुंच चुके हैं. इनमें सुरपटेक, अजनारा, रेड फोर्ट जहांगीर, ग्रेनाइट गेट प्रापर्टीज, IVRCL इ्ंफ्रास्‍ट्रक्‍चर एंड प्रोजेक्‍ट लिमिटेड, शुभकामना बिल्‍डटेक, लॉजिक्‍स सिटी डेवलपर, थ्री प्रोजेक्‍ट प्रा लि, टूडे होम प्रा लि, सुपरटेक लिमिटेड, जीएसएस प्रोकोन प्रा लि, ऑप्‍यूलेंट इंफ्रारेड डेवलपर लि, हैसीएंडा प्रोहेक्‍टस प्रा लि, लॉजिक्‍स इंफ्राटेक प्रा लि, डोसाइल बिल्‍टेक जैसे बिल्‍डर शामिल हैं. बिल्‍डरों की ये सूची नोएडा अथॉरिटी ने अपनी बेवसाइट पर जारी की है. 

बिल्‍डरों पर कितना है बकाया 
इन 15 बिल्‍डरों पर अलग-अलग अमाउंट की राशि बाकी है. नोएडा अथॉरिटी की वेबसाइट के अनुसार सुपरटेक पर 676.64 करोड़ रुपये, M/S AJNARA INDIA LTD. पर 47.66 करोड़ रुपये, M/S RED FORT JAHANGIR PROPERTIES PVT. LTD. पर 393.96 करोड़ रुपये, M/s GRANITE GATE PROPERTIES PVT. LTD, पर 877.00 करोड़ रुपये, M/s Logix City Developers P. Ltd. पर 555.58 करोड़ रुपये बकाया है. ऐसे सभी बिल्‍डरों पर पैसा बकाया है. 

क्‍या कहते हैं सुप्रीम कोर्ट के वकील  

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर लॉयर विशाल तिवारी बताते हैं कि NCLT में जाने का मतलब होता है कि वो बिल्‍डर बैककरप्‍ट हो चुका है इंसाल्‍वेंसी में लाना चाहता है. इसका सबसे बड़ा असर बॉयर पर पड़ता है जिसने उसके प्रोजेक्‍ट में पैसा लगाया है. वो लोग इस परेशानी में आ जाते हैं कि आखिर उस प्रोजेक्‍ट का क्‍या होगा जिस पर उन्‍होंने पैसा लगाया था. अब इससे आईबीसी में जाता है तो इसका मतलब ये है कि वो अपने फाइनेंशियल ऑब्‍लीगेशन मीट नहीं कर पा रही है. इसमें एनसीएलटी क्‍या करता है या तो वो रिजॉल्‍यूशन करता है या वो लिक्‍वीडेशन करता है, उसकी फाइनेंशियल स्थिति देखी जाती है कि वो कैसी है. लिक्‍वीडेशन में ये होता है कि जितने भी लोगों की देनदारी है, सभी एसेट बेचकर उनका पैसा दिया जाए. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें