✕

होम / बिजनेस / मुंबई में ₹21,000 करोड़ के वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, रेलवे स्टॉक्स में दिखी हलचल

मुंबई में ₹21,000 करोड़ के वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, रेलवे स्टॉक्स में दिखी हलचल

MRVC का ₹21,000 करोड़ का यह टेंडर न केवल रेलवे कोच निर्माण उद्योग में नई जान फूंक सकता है, बल्कि टिटागढ़ रेल जैसी घरेलू कंपनियों को दीर्घकालिक ऑर्डर और स्थिर ग्रोथ देने की क्षमता भी रखता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) ने अपने वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 2,856 अत्याधुनिक एसी कोचों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू की है. इस मेगा कॉन्ट्रैक्ट की अनुमानित लागत ₹21,000 करोड़ है और यह मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP) के तीसरे और तीसरे-ए चरण का हिस्सा है. प्रोजेक्ट के तहत कुल 238 एसी लोकल ट्रेनें खरीदी जाएंगी, जिनमें से 47 ट्रेनें MUTP-III और 191 ट्रेनें MUTP-3A में शामिल होंगी. यह कॉन्ट्रैक्ट कोच की सप्लाई के साथ-साथ 35 वर्षों तक रखरखाव और दो नए डिपो के निर्माण की जिम्मेदारी भी समेटे हुए है.

टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया: किसे मिलेगा ऑर्डर?

बोली की शर्तों के अनुसार, यह पूरा ऑर्डर (2,856 कोच) एक ही कंपनी को दिया जा सकता है, जिसकी डिलीवरी समयसीमा 7.5 साल तय की गई है. हालांकि, यदि यह ऑर्डर दो भागों में विभाजित किया जाता है, तो सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) को 1,715 कोच और दूसरी सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L2) को 1,141 कोच मिल सकते हैं, बशर्ते L2 कंपनी L1 की कीमत पर तैयार हो. इस स्थिति में डिलीवरी 6.5 साल के भीतर पूरी करनी होगी. पहली 12-कोच वाली ट्रेन 24 महीने में और दूसरी 26 महीने में सप्लाई की जानी होगी.

मेक इन इंडिया का मिलेगा लाभ, विदेशी कंपनियां होंगी बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेंडर की एक बड़ी शर्त यह है कि सभी कोच भारत में ही बनाए जाएं. इसका सीधा असर विदेशी कंपनियों पर पड़ेगा, जिनके पास भारत में निर्माण आधार नहीं है. इस वजह से दौड़ में वही कंपनियां टिक पाएंगी जिनके पास भारत में पहले से मैन्युफैक्चरिंग सेटअप है. ऐसे में प्रमुख दावेदारों में अल्सटॉम, बीईएमएल और टिटागढ़ रेल सिस्टम्स शामिल हैं.

लंबी अवधि के लिए पॉजिटिव संकेत

विश्लेषकों का मानना है कि बीते दो वर्षों से कोच निर्माण से जुड़ी गतिविधियां धीमी थीं, लेकिन अब फिर से तेजी दिख रही है. देशभर में मेट्रो प्रोजेक्ट्स भी रफ्तार पकड़ रहे हैं. मुंबई का यह मेगा टेंडर भविष्य में कंपनियों की ऑर्डर बुक को मजबूत कर सकता है. विश्लेषकों ने यह भी कहा कि टिटागढ़ रेल ने हाल के वर्षों में अपनी निर्माण क्षमता और तकनीकी दक्षता में सुधार किया है, जिससे यह कंपनी इस टेंडर के लिए एक मजबूत दावेदार बन गई है.

ग्रोथ की ओर बढ़ते कदम

सरकारी नीति, सीमित प्रतिस्पर्धा और मजबूत घरेलू मौजूदगी टिटागढ़ रेल को इस टेंडर में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दे सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने कंपनी पर अपनी 'Buy' रेटिंग को बनाए रखा है और इसके आगे ग्रोथ की संभावनाओं को उजागर किया है.

बीते एक महीने में टिटागढ़ रेल के शेयरों में 5.3% की तेजी आई है, जबकि पिछले छह महीनों में यह लगभग 19.3% चढ़े हैं. हालांकि, एक साल की अवधि में अब भी यह स्टॉक करीब 38.5% नीचे है, जिससे आने वाले समय में रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

7 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago