होम / बिजनेस / सितंबर में लॉन्‍च से पहले Apple शुरू कर देगा IPhone 15 का प्रोडक्‍शन 

सितंबर में लॉन्‍च से पहले Apple शुरू कर देगा iPhone 15 का प्रोडक्‍शन 

कंपनी आईफोन के अलावा के आईपॉड पर भी काम कर रही है. कंपनी हैदराबाद वाले प्‍लांट में भी दिसंबर 24 से उत्‍पादन शुरू करने की तैयारी कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में Apple फोन की फैक्‍ट्री का फॉक्‍सकान भले ही सितंबर में उद्घाटन करने जा रहा हो लेकिन कंपनी फोन का निर्माण उससे पहले ही शुरू करने की तैयारी कर रही है. निर्माण के बाद तुरंत फॉक्‍सकान जल्‍द से जल्‍द तमिलनाडु स्थित अपने इस प्‍लांट से डिलीवरी देना भी शुरू करने जा रहा है. फॉक्‍सकान के अलावा पेगोट्रॉन कॉरपोरेशन और विस्‍ट्रॉन कॉरपोरेशन जिनका टाटा ने अधिग्रहण कर लिया है वो भी जल्‍द ही एप्‍पल फोन की असेंबलिंग शुरू करने जा रहे हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि एप्‍पल के इस नए फोन की लॉन्चिंग 12 सितंबर को होने की उम्‍मीद है. 

किस बात का हो रहा है इंतजार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्‍सकॉन का प्‍लांट चीन से भारत शिफ्ट हो रहा है. कंपनी उसी का इंतजार कर रही है. जैसे ही कंपनी की वहां से शिपिंग शुरू होती है कहा जा रहा है कि वो एप्‍पल का प्रोडक्‍शन शुरू कर देगी. माना जा रहा है कि ये उत्‍पादन एक हफ्ते में शुरु हो जा सकता है. कंपनी तमिलनाडु में एप्‍पल 15 का निर्माण करने जा रही है.

किन बातों पर निर्भर करता है प्रोडक्‍शन? 
एप्‍पल का भारत में जल्‍द निर्माण इस बात पर निर्भर करता है कि उसे रेडी कंपोनेंट कब तक मिलते हैं. आईफोन 14 से पहले एप्‍पल भारत के एक छोटे हिस्‍से में ही काम करता था जो चीन से निर्माण में 6 से नौ महीने पीछे था. लेकिन इस साल मार्च में ये देरी और कम तब हो गई जब एप्‍पल ने भारत में अपना उत्‍पादन बढ़ाते हुए 7 प्रतिशत तक कर दिया. कंपनी का लक्ष्‍य है कि वो चीन और भारत से अपने उत्‍पादन के अंतर को जल्‍द से जल्‍द खत्‍म कर दें. 

दूसरी कंपनियां भी करेंगी आईफोन बनाने का काम 
आईफोन बनाने का काम केवल फॉक्‍सकॉन ही नहीं करती है बल्कि पेट्रागान कॉरपोरेशन और विस्‍ट्रॉन इंडिया भी करते हैं. लेकिन इनका अधिग्रहण टाटा ने कर लिया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका निर्माण भी जल्‍द ही शुरू हो जाएगा. 

हैदराबाद में जल्‍द शुरू होगा एप्‍पल आईपॉड का काम 
जानकारी के अनुसार कंपनी भारत के हैदराबाद में एप्‍पल के आईपॉड का काम भी शुरू कर सकती है. हैदराबाद वाला प्‍लॉंट फॉक्‍सकॉन का एक अप्रूव्‍ड प्‍लॉंट है और इस पर कंपनी ने 400 मिलियन का निवेश किया है. कंपनी यहां से दिसंबर 2024 में बड़ी संख्‍या में निर्माण शुरू करने की तैयारी कर रही है. फॉक्‍सकॉन की हैदराबाद वाले प्‍लॉंट में आईपॉड बनाए जाएंग और दिसंबर से इनका निर्माण शुरू हो सकता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

35 minutes ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

5 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

35 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

44 minutes ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

55 minutes ago

गुजरात का स्वर्णिम अवसर: क्यों अगली वैश्विक विनिर्माण क्रांति की शुरुआत यहीं से हो सकती है

लेखक के अनुसार, यह समय गुजरात के लिए बेहद अनुकूल है. CETA के तहत भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन में लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago