होम / बिजनेस / Byju's का एक और विकेट गिरा, आखिर टॉप मैनेजमेंट में क्यों मची है भगदड़?

Byju's का एक और विकेट गिरा, आखिर टॉप मैनेजमेंट में क्यों मची है भगदड़?

एडटेक कंपनी बायजू पिछले कुछ वक्त से लगातार खबरों में बनी हुई है. कंपनी से इस्तीफों का सिलसिला जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) में इस्तीफों का सिलसिला जारी है. कंपनी की चीफ बिजनेस ऑफिसर प्रत्युषा अग्रवाल (Prathyusha Agarwal) के साथ-साथ दो सीनियर एग्जीक्यूटिव्स के कंपनी छोड़ने के बाद अब एक और बड़ा इस्तीफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बायजू की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी WhiteHat Jr की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अनन्या त्रिपाठी ने भी कंपनी को अलविदा कह दिया है. अनन्या पिछले साल ही कंपनी से जुड़ी थीं. 

मनाने में जुटी कंपनी 
अनन्या त्रिपाठी मई 2023 से मातृत्व अवकाश पर चल रहीं थीं और अब उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है. हालांकि, अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. कंपनी उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाने में जुटी है. प्रत्युषा फरवरी 2022 में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज छोड़कर बायजू का हिस्सा बनी थीं. इससे पहले, Byju's की चीफ बिजनेस ऑफिसर प्रत्युषा अग्रवाल, बिजनेस हेड- हिमांशु बजाज और मुकुट दीपक ने भी इस्तीफा दे दिया था. करीब 2 महीने पहले बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन के साथ कई मुद्दों पर मतभेद के चलते बोर्ड के कुछ अहम सदस्यों ने इस्तीफे दे दिए थे. इसमें जीवी रविशंकर, विवियन वू और रसेल ड्रेसनस्टॉक शामिल रहे. इसके अलावा, बायजू के ब्रैंड और क्रिएटिव स्ट्रैटजी के सीनियर डायरेक्टर आदित्यन कयालाकल भी कंपनी को बाय बोल चुके हैं.

2020 में किया था अधिग्रहण
अनन्या त्रिपाठी अप्रैल 2022 में WhiteHat Jr का हिस्सा बनी थीं. इससे पहले वह केकेआर कैपस्टोन में प्रबंध निदेशक थीं. उन्होंने मिंत्रा के मुख्य रणनीति अधिकारी के रूप में भी काम किया है. मालूम हो कि Byju's ने अगस्त 2020 में 300 मिलियन डॉलर में कोडिंग प्लेटफॉर्म WhiteHat Jr का अधिग्रहण किया था. इस कंपनी के फाउंडर करण बजाज ने अगस्त 2021 तक सीईओ के रूप में काम किया था. इसके अगले साल यानी 2022 में बायजू को WhiteHat Jr की अग्रेसिव सेल्स रणनीति के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. कंपनी ने वुल्फ गुप्ता कैंपेन चलाया था, जिसे बाद में उसे वापस लेना पड़ा था.

इस वजह से लग रही झड़ी
अब सवाल यह उठता है कि आखिर बायजू से एक के बाद एक अधिकारी इस्तीफा क्यों दे रहे हैं? इसकी मोटे तौर पर कई वजह हैं, जैसे कि कंपनी कई तरह के विवादों में फंसी हुई है. कंपनी के कई कर्मचारियों ने दावा किया है कि बायजू ईपीएफओ को भविष्य निधि का बकाया नहीं दे रही है. बायजू के ऑडिटर डेलॉइट भी उसका साथ छोड़ गए हैं. कंपनी एजेंसियों के रडार पर भी है. रीस्ट्रक्चर के नाम पर कंपनी में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे स्टाफ अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. इस वजह से खासकर टॉप मैनेजमेंट में उथल-पुथल देखी जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में बायजू से कुछ और इस्तीफों की खबर सामने आ सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago