✕

होम / बिजनेस / अनिल अंबानी को ED का समन, ₹17,000 करोड़ लोन फ्रॉड में 5 अगस्त को पेशी

अनिल अंबानी को ED का समन, ₹17,000 करोड़ लोन फ्रॉड में 5 अगस्त को पेशी

अनिल अंबानी को लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में पूछताछ के लिए 5 अगस्त को ईडी ने तलब किया है। जांच में लोन डायवर्जन, शेल कंपनियों की भूमिका, और संभावित रिश्वत के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अनिल अंबानी एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं. रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन को ₹17,000 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 5 अगस्त को ईडी के सामने पेश होने का नोटिस मिला है. यह कार्रवाई तब सामने आई है जब हाल ही में मुंबई में अंबानी और उनके ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. यह मामला अब कॉर्पोरेट जगत और बैंकिंग प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है.

छापेमारी के बाद समन जारी

यह समन ऐसे समय में जारी किया गया है जब ईडी ने पिछले सप्ताह मुंबई में अनिल अंबानी और उनके ग्रुप से जुड़े 35 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी. जांच एजेंसी को इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सुराग हाथ लगे हैं, जिससे यह मामला सामने आया. ईडी के मुताबिक, ये छापेमारी 50 कंपनियों और 25 व्यक्तियों से जुड़ी थी, जिनमें रिलायंस ग्रुप की कुछ सहयोगी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.

क्या है पूरा मामला?

ईडी की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला रिलायंस ग्रुप की कुछ कंपनियों द्वारा लिए गए सामूहिक ₹10,000 करोड़ के लोन के कथित दुरुपयोग और डायवर्जन से जुड़ा है. विशेष रूप से, 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा रिलायंस ग्रुप की कंपनियों को दिए गए ₹3,000 करोड़ के कर्ज का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के बजाय अन्यत्र किए जाने का आरोप है.

कंपनियों की सफाई

रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि वे ईडी की जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का उनके व्यवसाय, वित्तीय प्रदर्शन, शेयरधारकों, कर्मचारियों या अन्य हितधारकों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है. इसके अलावा, कंपनियों ने कहा है कि मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स संभवतः पुराने मामलों से जुड़ी हैं, जो रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के लेन-देन से संबंधित हैं और लगभग एक दशक पुराने हैं.

ईडी की जांच में नए खुलासे

जांच में यह भी सामने आया है कि लोन मिलने से ठीक पहले यस बैंक के प्रमोटर्स की कंपनियों को पैसे ट्रांसफर किए गए थे. एजेंसी अब इस संभावित रिश्वतखोरी और लोन के बीच के संबंधों की जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, ईडी यह भी जांच कर रही है कि कुछ कंपनियों को नियमों की अनदेखी करते हुए लोन दिए गए, जैसे कि पीछे की तारीख में क्रेडिट अप्रूवल, बिना जरूरी जांच निवेश प्रस्ताव, और बैंक की नीतियों का उल्लंघन.

शेल कंपनियों और कमजोर बैकग्राउंड वाली फर्मों को भी लोन

ईडी का आरोप है कि कई लोन शेल कंपनियों और कमजोर वित्तीय पृष्ठभूमि वाली कंपनियों को दिए गए. इन कंपनियों के दस्तावेज अधूरे थे, और कई बार इनके डायरेक्टर्स व रजिस्टर्ड पते भी एक जैसे पाए गए.

मल्टी-एजेंसी इन्वेस्टिगेशन

इस मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच सीबीआई की दो FIRs, नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी, NFRA और बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट्स के आधार पर हो रही है. इन दस्तावेजों में यह आरोप लगाया गया है कि सार्वजनिक धन को गुमराह कर हड़पने की एक साजिश रची गई, जिससे बैंकों और निवेशकों को नुकसान हुआ.

सरकारी कार्रवाई और संसद में चर्चा

हाल ही में केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने RCOM और अनिल अंबानी को "फ्रॉड" कैटेगरी में रखा है, और सीबीआई में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.

अघोषित विदेशी संपत्तियां और बॉन्ड इन्वेस्टिगेशन

ईडी की नजर अब RCOM और केनरा बैंक के बीच ₹1,050 करोड़ से अधिक के लोन फ्रॉड पर भी है. इसके अलावा, विदेशी बैंकों में अघोषित खातों और संपत्तियों की जांच भी एजेंसी कर रही है. रिलायंस म्यूचुअल फंड द्वारा किए गए ₹2,850 करोड़ के AT-1 बॉन्ड्स में निवेश की भी जांच की जा रही है. एजेंसी को संदेह है कि यहां ‘क्विड-प्रो-क्वो’ यानी लेन-देन के बदले लाभ की संभावना है.

अनिल अंबानी की भूमिका पर सवाल

हालांकि रिलायंस पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर ने साफ किया है कि अनिल अंबानी इन कंपनियों के बोर्ड में नहीं हैं और न ही उनका RCOM या RHFL से प्रत्यक्ष वित्तीय संबंध है, लेकिन जांच एजेंसियों की नजर इस पूरे वित्तीय नेटवर्क पर है जिसमें वे केंद्र में हैं.अब सबकी निगाहें 5 अगस्त पर टिकी हैं, जब अनिल अंबानी ईडी के सामने पेश होंगे. इस मामले में आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है, जो भारतीय कॉर्पोरेट और बैंकिंग सेक्टर पर गहरा असर डाल सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

23 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

20 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

23 hours ago