होम / बिजनेस / एकदम से चर्चा में क्यों आ गई हैं कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी Ananya Birla?
एकदम से चर्चा में क्यों आ गई हैं कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी Ananya Birla?
कुमार मंगलम बिड़ला की बड़ी बेटी अनन्या बिड़ला पिता के रास्ते पर जरूर चल रही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
कारोबारी दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) भी ऊंची उड़ान भरने की तैयारी में हैं. अनन्या एक ऐसा दांव चलने जा रही हैं, जिसके बाद उनकी कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड (Svatantra Microfin Private Ltd) देश की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रो फाइनेंस कंपनी हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या बिड़ला चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने जा रही हैं. ये कंपनी सचिन बंसल के नवी ग्रुप का हिस्सा है.
इतने में होगी डील
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या बिड़ला करीब 1,479 करोड़ रुपए में इस डील को फाइनल कर सकती हैं और इसके इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. यदि स्वतंत्र माइक्रोफिन नवी ग्रुप की कंपनी चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड (Chaitanya India Fin Credit Private Limited) को खरीद लेती है, तो यह देश की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बन जाएगी. कंपनी 36 लाख से ज्यादा एक्टिव कस्टमर, 20 राज्यों में 1517 शाखाएं हो जाएंगी. Svatantra Microfin की फाउंडर और चेयरपर्सन अनन्या का कहना है कि प्रस्तावित अधिग्रहण से स्वतंत्र लीडरशिप पोजीशन में पहुंच जाएगी. वहीं, सचिन बंसल ने कहा कि यह डील हमारे स्ट्रैटजिक प्लान के मुताबिक है. इससे हम अपने डिजिटल फर्स्ट बिजनेस पर फोकस कर सकेंगे और नवी ग्रुप के जरिए डिजिटल फर्स्ट फाइनेंशियल सर्विसेज जारी रखेंगे.
कैसा है कंपनियों का कारोबार?
Chaitanya India के बिजनेस की बात करें, तो यह फिलहाल 12 राज्यों में फैला है. इनमें कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा और हरियाणा शामिल हैं. चैतन्य को 2009 में NBFC यानी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी का लाइसेंस मिला था. इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट लगभग 3000 करोड़ रुपए है. मौजूदा वक्त में इस कंपनी के कस्टमर्स की संख्या 10 लाख के आसपास है. उधर, अनन्या बिड़ला की स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस देशभर में 263 शाखाएं हैं. कंपनी की मौजूदगी 10 राज्यों में है और इससे 2000 से अधिक कर्मचारी जुड़े हुए हैं.
बनाई एक अलग पहचान
कुमार मंगलम बिड़ला की बड़ी बेटी अनन्या बिड़ला पिता के रास्ते पर जरूर चल रही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अनन्या ने यूनाइटेड किंगडम में स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की है. अनन्या एक इंटरप्रेन्योर हैं और उन्होंने दो कंपनियां शुरू की हैं. एक का नाम स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस है और दूसरी क्यूरोकार्टे है. इन दोनों कंपनियों को अनन्या बिड़ला ही संभालती हैं. अनन्या की नेट वर्थ करीब 13 बिलियन डॉलर बताई जाती है.
टैग्स