✕

होम / बिजनेस / गज़ब टैलेंटेड हैं हिंडाल्को के ये 2 डायरेक्टर्स, कारोबारी दुनिया के बाहर भी कमाया नाम 

गज़ब टैलेंटेड हैं हिंडाल्को के ये 2 डायरेक्टर्स, कारोबारी दुनिया के बाहर भी कमाया नाम 

कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन और बेटी अनन्या को आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में दो नई एंट्री हुई हैं. कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन विक्रम बिड़ला और बेटी अनन्या बिड़ला को भी निदेशक मंडल का हिस्सा बनाया गया है.  हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक बयान जारी कर बताया है कि निदेशक मंडल की बैठक में अनन्या और आर्यमन को बतौर डायरेक्‍टर शामिल करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है.

सिंगिंग में बनाई पहचान
कुमार मंगलम बिड़ला के दोनों बच्चे काफी टैलेंटेड हैं. अनन्या एक सफल बिज़नेस वुमन होने के साथ मशहूर गायिका भी हैं. उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं. हालांकि,  बिजनेस पर फोकस करने के लिए वह सिंगिंग को अलविदा कह चुकी हैं. इंस्‍टाग्राम पर अनन्‍या को फॉलो करने वालों के लंबी-चौड़ी लिस्ट है.अनन्या ने महज 17 साल की उम्र में माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी बनाई थी, जो आज देश की दिग्गज माइक्रो-फाइनेंस कंपनी है. इसी तरह, आर्यमान कारोबारी दुनिया के बाहर भी अपना नाम रौशन कर चुके हैं.

क्रिकेट में दिखाया कमाल
आदित्य बिड़ला समूह के फैशन, रिटेल, रियल एस्टेट और पेंट सहित कई व्यवसायों से जुड़े आर्यमान ने क्रिकेट में भी हाथ आजमाया है. उन्‍होंने 2017-18 में घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 'रणजी ट्रॉफी' में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था.  2018 में वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी बने. हालांकि, 2019 में उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेकर बिज़नेस पर फोकस करने के निर्णय लिया. 

क्या करती है कंपनी?
अनन्या और आर्यमन को पिछले साल ग्रुप  की प्रमुख कंपनियों - ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के निदेशक मंडल में भी जगह दी गई थी. साथ ही वे आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल हैं. हिंडाल्को के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने दोनों की नियुक्ति पर कहा है कि यह बोर्ड के लिए अनन्या और आर्यमन को निदेशक के रूप में शामिल करने का एक उपयुक्त समय है. बता दें कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज कॉपर और एल्युमीनियम उत्पादों के निर्माण में शामिल है. पिछले साल इसका बाजार पूंजीकरण 15 अरब डॉलर से अधिक हो गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

9 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

39 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें