✕

होम / बिजनेस / BW Businessworld के लेटेस्ट इशू में मिलेगा भारत की लग्जरी मार्केट और फेस्टिव इकोनॉमी का विश्लेषण

BW Businessworld के लेटेस्ट इशू में मिलेगा भारत की लग्जरी मार्केट और फेस्टिव इकोनॉमी का विश्लेषण

BW Businessworld का नया इशू लग्जरी बाजार के साथ इस फेस्टिव सीजन का मिश्रण है. इसमें ई-कॉमर्स, ऑटोमोबाइल, आभूषण और कंज्यूमर मार्केट में टेक्नोलॉजी का प्रभाव दिखाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

BW Businessworld ने अपना लेटेस्ट इशू जारी किया है, जिसमें भारत में लग्जरी मार्केट की बदलती परिभाषा और फेस्टिव सीजन के आशाजनक परिदृश्य (Promising scenario) को दर्शाया गया है. इस संस्करण में लग्जरी ब्रैंड किस तरह से कंज्यूमर की बदलती प्राथमिकताओं के अनुकूल ढल रहे हैं, इस बारे में विशेष जानकारी दी गई है, जिसमें सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजिकल इंटीग्रेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है. 

रिस्पॉन्सीबल लग्जरी की ओर एक कदम 
यह इशू लग्जरी सेक्टर में सस्टेनेबिलिटी और बढ़ती टेक्नोलॉजी पर जोर देता है, जो आज के जागरूक उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाता है. इस संस्करण की कवर स्टोरी में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना स्टाइल, लग्जरी और दर्शकों के साथ सार्थक संबंधों के बारे में बात करते हैं. आयुष्मान लग्जरी ब्रैंडों द्वारा सार्थक प्रतिबद्धताओं के महत्व पर जोर देते हैं, यह भावना कई उद्योग जगत के नेताओं द्वारा भी दोहराई गई है, जो उभरते रुझानों पर अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं.

हाइपर-पर्सनलाइज्ड, सस्टेनेबल लग्जरी में टेक्नॉलोजी
इस इशू में यह भी बताया गया है कि एडवांस टेक्नोलॉजी लग्जरी सेक्टर को कैसे बदल रही है. ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने से लेकर हाइपर-पर्सनलाइजेशन को सक्षम करने तक, ब्रैंड्स को उनकी सस्टेनेबिलिटी जर्नी को आकार देने में टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह विकास ब्रैंड्स के अपने ग्राहकों के साथ बातचीत करने के तरीके को फिर से परिभाषित करता है, जिससे पर्सनलाइजेशन लग्जरी अनुभव का आधार बन जाता है. डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि का उपयोग करके, लग्जरी कंपनियां ऐसे अनुभव तैयार कर रही हैं, जो व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को पूरा करते हैं, जिससे उनकी सफलता मजबूत होती है.

सेकंड-हैंड लग्जरी मार्केट
इस अंक में भारत के लग्जरी मार्केट की गतिशीलता में महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाया गया है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि सेकंड-हैंड लग्जरी गुड्स सेक्टर 2032 तक 1,556.2 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा. लग्जरी में सस्टेनेबिलिटी को सेकंड-हैंड लग्जरी गुड्स के बढ़ते चलन से भी पहचाना जाता है. जागरूक उपभोक्ता हाई-एंड आइटम के पुनर्विक्रय को तेजी से पसंद कर रहे हैं, जिससे प्रमुख लग्जरी ब्रैंड्स प्री-ओन्ड मर्चेंडाइज के रीसेल को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं. रीसेल बाजार को अपनी रिटेल रणनीतियों में इंटीग्रेट करके, ब्रैंड क्वालिटी कंट्रोल सुनिश्चित करने के साथ अपनी बाजार पहुंच का विस्तार कर रहे हैं.

इकॉनोमी ग्रोथ को बढ़ावा देता है फेस्टिव सीजन
इस अंक में एक विशेष फीचर भारत के त्यौहारी सीजन, खासकर दिवाली के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक प्रभाव की जांच करता है. फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) जैसी दिग्गज ई कॉमर्स कंपनियों को अक्टूबर से दिसंबर के बीच रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उम्मीद है, इस अवधि में उनके वार्षिक रेवेन्यू का 30-40 प्रतिशत हिस्सा आता है. इसी तरह, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने फेस्टिव डिस्काउंट, नए मॉडल लॉन्च और बढ़ी हुई उपभोक्ता मांग के कारण बिक्री में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है.

इन सभी सेक्टर्स को होता है फायदा
फेस्टिव सीजन आभूषण बाजार के लिए भी एक सुनहरा अवसर लेकर आता है, खासकर युवा उपभोक्ताओं की इस दौरान जमकर खरीदारी करते हैं. केवल आभूषणों ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) जैसी इंडस्ट्री के लिए भी फैस्टिव सीजन एक वरदान है. रीटेल विक्रेता सक्रिय उपभोक्ता भावना का लाभ उठा रहे हैं, उच्च बिक्री मात्रा और आकर्षक छूट से विकास को बढ़ावा मिल रहा है. व्यापारिक गतिविधियों में मौसमी उछाल भारत में सांस्कृतिक उत्सवों और आर्थिक समृद्धि के बीच जटिल संबंध का प्रमाण है. इस अवधि में पारंपरिक रूप से शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा जाता है, जो समृद्धि और शुभता के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव से प्रेरित है. BW Businessworld का लेटेस्ट अंक अब डिजिटल और प्रिंट दोनों प्रारूपों में उपलब्ध है. अधिक जानकारी के लिए, BW Businessworld का लेटेस्ट डिजिटल संस्करण भी पढ़ सकते हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago