होम / बिजनेस / इंडिया बनाम भारत विवाद के बीच, Blue Dart ने कर डाला ये बड़ा ऐलान  

इंडिया बनाम भारत विवाद के बीच, Blue Dart ने कर डाला ये बड़ा ऐलान  

लॉजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ट ने इंडिया बनाम भारत विवाद के बीच अपनी एक सर्विस का नाम बदल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडिया या भारत, इसे लेकर चल रही चर्चा के बीच लॉजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ट (Blue Dart) ने बड़ा ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अब अपनी प्रीमियम सेवा 'डार्ट प्लस' का नाम बदलकर 'भारत प्लस' कर दिया है. ब्लू डार्ट का मानना है कि यह कूटनीतिक बदलाव उसकी मौजूदा यात्रा में मील के पत्थर की तरह है. साथ ही यह भारत की वृहद जरूरतों की सेवा के लिए कंपनी की अटल प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

कंपनी ने बताई ये वजह 
ब्लू डार्ट ने नाम बदलने की वजह बताते हुए कहा - यह कदम हमारे उपभोक्ताओं की लगातार विकसित होती जरूरतों के साथ कदमताल करने की प्रक्रिया  है. हम सभी हितधारकों को इस बदलाव वाली यात्रा से जुड़ने का न्योता देते हैं, जिससे हम भारत को पूरी दुनिया और दुनिया को भारत से जोड़ना जारी रख सकें. गौरतलब है कि G-20 समिट से ठीक पहले एक निमंत्रण पत्र से इंडिया बनाम भारत पर चर्चा शुरू हो गई थी. देश का नाम भारत हो या इंडिया इस पर सियासी पार्टियों में घमासान मच गया था.  

इस तरह शुरू हुई चर्चा
राष्ट्रपति Droupadi Murmu की ओर से 9 सितंबर को G-20 कार्यक्रम के दौरान भारत मंडपम में आयोजित होने वाले डिनर के निमंत्रण पत्र में इंडिया के बजाए भारत का जिक्र था. इसमें लिखा गया था कि 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत' की ओर से न्योता भेजा गया है. इसे लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया था. राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार देश के नाम पर भी हमला कर रही है. सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा हॉट टॉपिक बन गया था.

स्टॉक मार्केट में ऐसा है हाल
वहीं, शेयर बाजार में ब्लू डार्ट के प्रदर्शन की बात करें, तो कंपनी का शेयर खबर लिखे जाने तक 1.69% की तेजी के साथ 6,739.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 7.62% की छलांग लगाई है. जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 5.67% और छह महीने में 10.94% रहा है. हालांकि, पिछले एक साल की बात करें, तो Blue Dart के निवेशक घाटे में रहे हैं. कंपनी का शेयर इस अवधि में 23.93% लुढ़का है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

12 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

13 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

14 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

14 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

15 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.