✕

होम / बिजनेस / अमेरिका का चीन पर नहीं रुक रहा टैरिफ हमला, अब 125% से बढ़ाकर 145% किया

अमेरिका का चीन पर नहीं रुक रहा टैरिफ हमला, अब 125% से बढ़ाकर 145% किया

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि इस नई बढ़ोतरी से चीन के ऊपर अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ की कुल दर अब 145 प्रतिशत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित सामानों को टारगेट करते हुए टैरिफ को बढ़ा दिया. 8 दिन में तीसरी बार टैरिफ बढ़ाया गया और ये नई दरें गुरुवार से प्रभावी भी हो गई. इसके बाद वाशिंगटन की तरफ से बीजिंग के कई प्रोडक्ट्स पर लगाए जानेवाला टैरिफ की नई दरें 145 प्रतिशत तक हो गई है. व्हाइट हाउस की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई. हालांकि, कई देशों को ट्रंप ने राहत देते हुए टैरिफ नई टैरिफ दरों पर 90 दिनों के लिए ब्रेक भी लगा दिया है.

ट्रंप ने चीन पर टैरिफ 145% किया

ट्रंप प्रशासन की ओर से ऐलान किया गया कि चीन से आयात पर टैरिफ को 125% से बढ़कर 145% किया जा रहा है. यह तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा. इस 145% के टैरिफ में 20% मौजूद टैरिफ 34% अतिरिक्त टैरिफ और हाल ही में जोड़े गए शुल्क शामिल हैं अमेरिका ने विशेष रूप से स्टील, स्मार्टफोन, सौर पैनल, एल्यूमीनियम, इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य प्रमुख चीनी उत्पादकों को लक्षित किया है.

चीन ने कहा-हम उकसावे से नहीं डरते

व्हाइट हाउस के हवाले से बताया कि यह नया टैरिफ फेंटेनाइल दवा का उत्पादन करने के आरोप में इस साल की शुरुआत में लगाए गए 20 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त है. इस तरह चीन पर कुल टैरिफ 145 प्रतिशत हो जाता है. दूसरी तरफ, चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि न तो हम झुकते हैं और न ही उकसावे से डरते हैं. 

अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर नया टैरिफ लगाने और भारत सहित 75 से अधिक देशों पर 90 दिनों तक टैरिफ के अमल को स्थगित करने की घोषणा के एक दिन बाद चीन ने यह टिप्पणी की है. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 1953 में अमेरिका के साथ युद्ध के दौरान तत्कालीन चीनी नेता माओ त्सेतुंग का एक वीडियो साझा किया.

चीन के विकल्पों की तलाश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले सभी देशों पर टैरिफ की घोषणा की थी. लेकिन 9 अप्रैल को उन्होंने चीन को छोड़कर अन्य देशों को राहत दे दी और 90 दिनों के लिए टैरिफ पर पॉज लगा दिया. जिससे यह माना जा रहा है कि ट्रंप वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अमेरिका का नियंत्रण बढ़ाना चाहते हैं. टैरिफ नीति के जरिये वे अन्य देशों को मजबूर कर रहे हैं कि वह अमेरिका के साथ नए व्यापार समझौता करें. इसके अलावा चीन के विकल्प के रूप में भारत वियतनाम और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ में बातचीत को भी प्राथमिकता दे रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.