होम / बिजनेस / छंटनी के फेर में फंसी Amazon ने दिया ऐसा तर्क, किसी को हजम नहीं होगा 

छंटनी के फेर में फंसी Amazon ने दिया ऐसा तर्क, किसी को हजम नहीं होगा 

केंद्रीय श्रम मंत्रालय के नोटिस का अमेजन इंडिया ने जवाब दिया है. इसमें कंपनी ने कहा है कि उसने किसी को जबरन नहीं निकाला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने को लेकर बुरी फंसी Amazon ने केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा के समन का जवाब दिया है. हालांकि, इस जवाब में उसने जो तर्क दिया है, वो शायद ही किसी को हजम हो. अमेजन का कहना है कि उसने किसी कर्मचारी को जबरन बर्खास्त नहीं किया, बल्कि कर्मचारी अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रहे हैं. बता दें कि पुणे की एक कर्मचारी यूनियन की याचिका पर केंद्र सरकार के श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने Amazon से जवाब तलब किया था.

NITES ने लगाई है गुहार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रम मंत्रालय के नोटिस पर अमेजन इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने कंपनी का पक्ष रखते हुए कहा कि किसी को जबरन नौकरी से नहीं निकाला गया है. कर्मचारी अपनी इच्छा से इस्तीफे दे रहे हैं. नेसेंट इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी एम्‍प्‍लॉयीज सीनेट (NITES) यूनियन ने अपनी याचिका में कहा है कि अमेजन ने कर्मचारियों की छंटनी के मामले में नियमों का पालन नहीं किया है. वह श्रम कानून तोड़कर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है. 

30 नंबर तक करना है रिजाइन
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 10000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. इसके बाद खबर आई थी कि कंपनी भारत में भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छुट्टी करने वाली है. उसने स्टाफ से 30 नवंबर तक रिजाइन करने और इसके बदले में पहले से निर्धारित रकम लेने को कहा है. इसके बाद NITES ने केन्द्रीय श्रम मंत्रालय को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कहा कि चूंकि कंपनी के इस फैसले से कई लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, इसलिए यह कदम जांच के दायरे में होना चाहिए. 

अगले साल तक चलेगा दौर
हाल ही में Amazon के सीईओ एंडी जस्सी ने कहा था कि कंपनी 2023 तक कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी. उन्होंने कहा था कि अमेज़नका सालाना प्लानिंग प्रोसेस के अगले साल तक जारी रहेगा और तब तक छंटनी चलती रह सकती है. शीर्ष नेतृत्व विभिन्न स्तर पर छंटनी के लिए कार्यबल का विश्लेषण करेगा. जस्सी के अनुसार, पिछले कई वर्षों के दौरान हमने तेजी से हायरिंग की है. जबकि इस साल का रिव्यू कठिन है, क्योंकि अर्थव्यवस्था की हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. प्रभावित कर्मचारियों को 2023 की शुरुआत में फैसले से अवगत करा दिया जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

19 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

22 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

22 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

22 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

19 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

22 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

18 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

21 hours ago