होम / बिजनेस / अगले साल तक हर पल खौफ के साए में रहेंगे Amazon के कर्मचारी, ये है वजह

अगले साल तक हर पल खौफ के साए में रहेंगे Amazon के कर्मचारी, ये है वजह

कंपनी का सालाना प्लानिंग प्रोसेस के अगले साल तक जारी रहेगा और तब तक छंटनी चलती रह सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जिस तरह ट्विटर के कर्मचारी हर पल खौफ के साए में जी रहे हैं, वैसा ही हाल अमेजन के स्टाफ का होने वाला है. इसकी वजह है कंपनी के बॉस का एक बयान. दरअसल, Amazon के सीईओ एंडी जस्सी का कहना है कि कंपनी 2023 तक कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी. जाहिर है ऐसे में कर्मचारियों को हर पल ये डर सताता रहेगा कि कहीं छंटनी की लिस्ट में उनका नाम न आ जाए. 

वर्कफोर्स का होगा विश्लेषण  
Amazon ट्विटर और फेसबुक की राह पर चलते हुए अपनी वर्कफोर्स में कटौती शुरू कर चुकी है. कंपनी के निशाने पर डिवाइसेज और बुक बिजनेस का स्टाफ है. Andy Jassy का कहना है कि कंपनी का सालाना प्लानिंग प्रोसेस के अगले साल तक जारी रहेगा और तब तक छंटनी चलती रह सकती है.  शीर्ष नेतृत्व विभिन्न स्तर पर छंटनी के लिए कार्यबल का विश्लेषण करेगा. जस्सी का कहना है कि वह इसे सबसे पहले रखेंगे कि उनके ग्राहकों और कंपनी की लंबी अवधि की सेहत के लिए क्या सबसे ज्यादा जरूरी है.

इस साल का रिव्यु कठिन
अमेजन के सीईओ ने एक नोट में कहा है कि कंपनी के लीडर्स अपनी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और वर्कफोर्स लेवल, भविष्य के लिए निवेश की जरूरत और ग्राहकों तथा बिजनेस की लंबी अवधि की सेहत से जुड़ी प्राथमिकताओं पर विचार कर रहे हैं. पिछले कई वर्षों के दौरान हमने तेजी से हायरिंग की है. जबकि इस साल का रिव्यू कठिन है, क्योंकि अर्थव्यवस्था की हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को 2023 की शुरुआत में फैसले से अवगत करा दिया जाएगा. 

टीमों को सूचित करेगा लीडर 
एंडी जस्सी का कहना है कि हमने अब तक यह काम पूरा नहीं किया है कि वास्तव में कितने पदों पर असर देखने को मिलेगा, लेकिन हर टीम लीडर लिस्ट तैयार करने के बाद अपनी संबंधित टीमों को सूचित कर देगा. हम व्यापक रूप से सार्वजनिक या आंतरिक ऐलान से पहले सीधे प्रभावित कर्मचारियों से बात करेंगे. बता दें कि ट्विटर और फेसबुक बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल चुके हैं. खबर है कि ट्विटर में ईलॉन मस्क की कार्यशैली से नाराज होकर 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे भी दिए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago