होम / बिजनेस / ट्विटर, फेसबुक के बाद अब ये कंपनी कर सकती है छंटनी, शुरू किया कॉस्ट-कटिंग रिव्यू

ट्विटर, फेसबुक के बाद अब ये कंपनी कर सकती है छंटनी, शुरू किया कॉस्ट-कटिंग रिव्यू

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने वर्चुअल असिस्टेंट से जुड़े अपने बिजनेस की समीक्षा शुरू कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर और फेसबुक के बाद अब अमेजन से भी छंटनी की खबर सुनने को मिल सकती है. दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म अमेजन हायरिंग पर पहले ही रोक लगा सकती है और अब उसने वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा से जुड़े अपने बिजनेस की समीक्षा शुरू कर दी है. कंपनी इस बिजनेस में लागत घटाना चाहती है, ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही अमेजन से भी कई कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है.  

अरबों का नुकसान हुआ
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के कुछ वर्षों में अमेजन की पूरी डिवाइस यूनिट को 5 अरब डॉलर से अधिक का ऑपरेटिंग लॉस हुआ है. अमेजन अब यह देख रही है कि क्या उसे Alexa में नई कैपैबिलिटी जोड़ने पर फोकस करना चाहिए या नहीं. कॉस्ट-कटिंग को लेकर जो रिव्यू किया जा रहा है, उसमें एलेक्सा के साथ डिवाइस यूनिट भी शामिल है. बता दें कि अमेजन की विभिन्न डिवाइसेस पर वॉयस असिस्टेंट उपलब्ध है.

10 हजार से ज्यादा हैं कर्मचारी
अमेजन के इस बिजनेस में फिलहाल 10,000 से अधिक कर्मचारी हैं और इसमें बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश किया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि ई-कॉमर्स की यह दिग्गज कंपनी एलेक्सा द्वारा संचालित उत्पादों में अपने निवेश को कम करने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट में अमेजन के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि इस साल की समीक्षा के हिस्से के रूप में हम निश्चित रूप से मौजूदा मैक्रो-एनवायरनमेंट को ध्यान में रख रहे हैं और लागत को अनुकूलित करने के अवसरों पर विचार कर रहे हैं.

वर्चुअल असिस्टेंट का क्रेज घटा!
कॉस्ट-कटिंग रिव्यू की रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को अमेजन के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा देखने को मिली थी. हालांकि, इस खबर से कर्मचारियों में जरूर डर का माहौल है. बता दें कि वर्चुअल असिस्टेंट के बाजार में जितनी तेजी से उछाल आया है, वैसी ही गिरावट भी दर्ज की जा रही है. 35 से अधिक स्मार्ट स्पीकर मॉडल अब बंद कर दिए गए हैं, कम से कम 46 ब्रैंड्स ने 2019 से एक भी नया स्मार्ट स्पीकर पेश नहीं किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago