होम / बिजनेस / AltUni ने इकट्ठा की मिलियन डॉलर्स की राशि, क्या है पूरा मामला?

AltUni ने इकट्ठा की मिलियन डॉलर्स की राशि, क्या है पूरा मामला?

AltUni के इन्वेस्टमेंट के इस दौर की अध्यक्षता IAN ने की और पिछले दौर में शामिल इन्वेस्टर्स ने कंपनी में फिर से इन्वेस्ट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

AltUni, एक प्रकार की वैकल्पिक डिजिटल यूनिवर्सिटी है. AltUni को InsideIIM का समर्थन प्राप्त है और फिलहाल इस डिजिटल यूनिवर्सिटी को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. इस डिजिटल यूनिवर्सिटी ने भारतीय एंजल नेटवर्क (IAN) और कुछ अन्य एंजल इन्वेस्टर्स के माध्यम से 0.5 मिलियन डॉलर्स की राशि इकट्ठा कर ली है.

AltUni इकठ्ठा कर चुकी 1 मिलियन डॉलर्स 
AltUni के पास कुल 4000 एलुमनाई मौजूद हैं जिन्होंने इस यूनिवर्सिटी की मदद से स्किल प्राप्त करके डिजिटल बिजनेस के क्षेत्र में काफी ऊंचा मुकाम प्राप्त किया है. कंपनी का ARR (एनुअल रेकरिंग रेवेन्यु) 12 करोड़ रुपए है और ऑपरेशंस के आधार पर यह कंपनी प्रॉफिटेबल है. इससे पहले कंपनी ने फरवरी के महीने में भी पैसे इकट्ठे किये थे. फरवरी के बाद से अभी तक कंपनी द्वारा लगभग 1 मिलियन डॉलर्स जितनी राशि इकट्ठा की जा चुकी है. 

इन्वेस्टर्स ने लगाए पैसे
AltUni के इन्वेस्टमेंट के इस दौर की अध्यक्षता IAN यानी भारतीय एंजल नेटवर्क द्वारा की गई थी और इन्वेस्टमेंट के पिछले दौर में शामिल बहुत सारे इन्वेस्टर्स ने अपनी बोली को दोगुना कर दिया है. आसान शब्दों में कहें तो इन्वेस्टमेंट के पिछले दौर के दौरान जिन लोगों ने इन्वेस्ट किया था उन्होंने एक बार फिर कंपनी में इन्वेस्ट करने का फैसला लिया है. इन्वेस्टमेंट के इस दौर में शामिल प्रमुख इन्वेस्टर्स में Grant Thornton Bharat LLP के CEO Vishesh C Chandiok, हर्ष पारीख, नारायण बाबू, सुप्रीत सिंह, अश्विन जॉर्ज, प्रशांत मोहनराज आदि के नाम प्रमुख हैं. 

इन्वेस्टमेंट से मिलेगी मदद
AltUni की शुरुआत साल 2020 में की गई थी. AltUni शॉर्ट-टाइम ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करवाती है जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति डिजिटल बिजनेस की दुनिया में काफी आगे पहुंच सकता है. इस मौके पर IAN के को-फाउंडर Padmaja Ruparel ने कहा कि हम AltUni का स्वागत करते हैं. उच्च शिक्षा को ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध करवाने की मिहिर मेहता और अंकित दोषी की यह यात्रा वाकई काबिल-ए-तारीफ है. इस इन्वेस्टमेंट की बदौलत अब हम उच्च शिक्षा को दुनिया भर में मौजूद विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा पाएंगे.
 
यह भी पढ़ें: सेंसेक्स लुढ़का लेकिन Vedanta के शेयरों में आई चमक, क्या है इस चमक की वजह?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

18 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

1 hour ago

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

2 hours ago

बड़ी खबरें

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

18 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.