✕

होम / बिजनेस / अल्‍फाबेट अब इतने कर्मचारियों की संख्‍या में करने जा रहा है कमी, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला 

अल्‍फाबेट अब इतने कर्मचारियों की संख्‍या में करने जा रहा है कमी, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला 

अल्‍फाबेट इससे पहले जनवरी में 12000 लोगों को नौकरी से निकालकर अपनी संख्‍या में 6 प्रतिशत की कमी कर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

साल की शुरुआत में कर्मचारियों को निकाले जाने का फैसला लेने के बाद अब एक बार फिर अल्‍फाबेट की ओर से अपने दुनिया भर में काम करने वाले कर्मचारियों को निकाले जाने का फैसला किया गया है. कंपनी द्वारा लिया गया ये फैसला चालू तिमाही में किसी कंपनी के द्वारा लिया गया पहला फैसला है. इसने सभी जानकारों से लेकर कर्मचारियों को चौंका दिया है. 

क्‍या है कंपनी की योजना? 
अल्‍फाबेट कंपनी की योजना है कि वो छंटनी की इस प्रक्रिया में इस बात का भी ध्‍यान रख रही है कि महत्‍वपूर्ण पदों को भरने के लिए अधिकांश लोगों को रहने दिया जाए, जबकि बावजूद उसके जो लोग प्रभावित हो रहे हैं उन्‍हें  दूसरे संस्‍थानों या दूसरी कंपनियों में जॉब सर्च में सक्रिय रूप से मदद भी करे. अल्‍फाबेट ऐसी कंपनी बनकर सामने आई है जो इस तिमाही में ले ऑफ करने वाली पहली कंपनी है. इससे पहल मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन सहित अन्‍य तकनीकी दिग्‍गजों ने इस साल की शुरुआत में ही कई लोगों को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया था. 

अमेरिका में बढ़ गई है छंटनी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोजगार फर्म चैलेंजर ग्रे और क्रिसमस की रिपोर्ट से पता चलता है कि अमेरिका में जुलाई की तुलना में अगस्‍त में छंटनी तीन गुना तक बढ़ गई है. वहीं अगर इसकी पिछले सााल से तुलना की जाए तो ये चार गुना तक बढ़ गई है. इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्‍यादा छंटनी हो रही है. मीडिया रिपोर्ट ये भी कहती है कि 9 सितंबर को जो हफ्ता खत्‍म हुआ है बेरोजगारी के नए दावों में 8 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है. जोकि पिछले एक हफ्ते के दौरान 13000 से ज्‍यादा रहा है. 

जनवरी में कई कंपनियां कर चुकी हैं ले ऑफ  
इस साल की शुरुआत को इसीलिए अच्‍छा नहीं कहा गया था क्‍योंकि उसमें कई कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को बाहर कर दिया था. ऐसा करने वाली कोई एक कंपनी नहीं बल्कि छोटी से लेकर बड़ी तक कई कंपनियां इसमें शामिल थी. उनमें अल्‍फाबेट के अलावा डेलॉय और दूसरी कंपनियां शामिल रही हैं. अमेजन ने 18000 लोगों को बाहर करने का ऐलान किया था तो माइक्रोसॉफ्ट ने 10 हजार कर्मचारियों को बाहर करने की बात कही थी. कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो साल की शुरुआत में कई कंपनियों ने अपनी ऑपरेटिंग कॉस्‍ट को कम करने के साथ-साथ कई दूसरी वजहों को लेकर ले ऑफ की बात कही थी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

7 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

9 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

9 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

3 hours ago