होम / बिजनेस / इस बार अपने कर्मचारियों को कौनसा Diwali गिफ्ट देने वाले हैं Savji Dholakia?

इस बार अपने कर्मचारियों को कौनसा Diwali गिफ्ट देने वाले हैं Savji Dholakia?

गुजरात के मशहूर हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को लग्जरी गिफ्ट देने के लिए मशहूर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फेस्टिवल, खासकर दिवाली (Diwali) के मौके पर कर्मचारियों को बोनस से लेकर गिफ्ट तक की उम्मीद रहती है. हालांकि, हर कर्मचारी की उम्मीद शायद ही पूरी होती हो, क्योंकि कुछ बॉस इस कल्चर में विश्वास नहीं रहते, तो कुछ इसे फिजूलखर्ची समझते हैं. लेकिन सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) के साथ काम करने वालों को उम्मीद से ज्यादा ही मिलता है. जाने-माने हीरा कारोबारी ढोलकिया अपने स्टाफ को अब तक लग्जरी कार, घर जैसे कीमती गिफ्ट देते आए हैं. ऐसे में इस बार दिवाली पर वो क्या देने वाले हैं, इसकी चर्चा शुरू हो गई है.    

गिफ्ट से चौंका दिया था 
सावजी ढोलकिया पिछले कई सालों से अपने कर्मचारियों को महंगे और लग्जरी गिफ्ट देने के लिए सुर्खियां बंटोरते आए हैं. 2014 में उन्होंने Diwali Gift के नाम पर अपने कर्मचारियों को 491 कारें और 207 फ्लैट देकर सबको चौंका दिया था. इसी तरह, 2016 में उन्होंने दिवाली पर अपने कर्मचारियों में 400 फ्लैट बांटे थे और साथ ही 1260 कारें भी गिफ्ट की थीं. 2018 की बात करें, तो ढोलकिया ने अपने स्टाफ को उपहार स्वरूप मर्सिडीज बेंज दी थीं. हालांकि, ये गिफ्ट सभी के लिए नहीं था. जिन कर्मचारियों ने कंपनी में 25 साल पूरे कर लिए थे, उन्हें चमचमाती लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज मिली थी. इस बार भी सावजी ढोलकिया कोई बड़ा धमाका करेंगे, इसकी पूरी उम्मीद है, लेकिन वो क्या होगा, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है.

कौन हैं ढोलकिया?
हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया 'हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स' के मालिक हैं. उनका बचपन अभावों और संघर्ष में बीता था, इसलिए वो पैसे की अहमियत और रिश्तों का सम्मान करना जानते हैं. सावजी का मानना है कि उनकी सफलता में कर्मचारियों का बड़ा योगदान है, इसलिए अपनी खुशी में कर्मचारियों को शामिल करना वो कभी नहीं भूलते. गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में जन्में सावजी ढोलकिया ने 13 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. कई सालों तक हीरे को तराशने का काम करने के बाद उन्होंने 1991 में हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स की नींव रखी और आज ये कंपनी देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है. उनकी कंपनी में 5000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 day ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 day ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

1 day ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 day ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

7 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

6 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

10 hours ago