होम / बिजनेस / Zomato में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रही है Alibaba! आज हो सकती है बड़ी डील

Zomato में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रही है Alibaba! आज हो सकती है बड़ी डील

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर आज भारी दबाव में रह सकते हैं. क्योंकि Alibaba उसमें अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रही है. कंपनी आज यानी 30 नवंबर को ब्लॉक डील के जरिए Zomato के 2 करोड़ डॉलर (करीब 163 करोड़ रुपए) के शेयर बेच सकती है. यदि ऐसा होता है, तो जोमैटो के शेयर काफी दबाव में दिख सकते हैं. 

अभी कितनी है हिस्सेदारी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीबाबा के पास अपनी 2 सहयोगी कंपनियों Ant Financial और Alipay के जरिए Zomato में लगभग 13% हिस्सेदारी है. अलीबाबा अब जोमैटो में अपनी करीब 3% हिस्सेदारी बेच सकती है, इसके बाद फूड डिलीवरी कंपनी में उसकी हिस्सेदारी घटकर 10% पर आ जाएगी. बताया जा रहा है कि ब्लॉक डील जोमैटो के मौजूदा बाजार भाव से करीब 5-6% कम कीमत पर हो सकती है. 

बड़े अधिकारियों ने छोड़ा साथ 
इस डील के लिए इनवेस्टमेंट बैंकर मॉर्गन स्टैनली को ब्रोकर नियुक्त किया गया है. अलीबाबा ऐसे समय में Zomato में अपनी हिस्सेदारी घटा रही है, जबकि फूड डिलीवरी कंपनी के सीनियर-लेवल पर इस्तीफे हो रहे हैं. तीन बड़े अधिकारी कंपनी का साथ छोड़ गए हैं. इसी के साथ Zomato अपनी वर्कफ़ोर्स को भी कम करने जा रही है. कंपनी ने इसमें करीब 4 फीसदी की कटौती का फैसला लिया है.

रिवेन्यु बढ़ा, शेयरों में नरमी
आर्थिक मोर्चे पर जोमैटो की स्थिति में सुधार देखने को मिला है. उसके रिवेन्यु में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के शेयरों में नरमी का रुख है. मंगलवार को भी उसके शेयर गिरावट के साथ 63.35 रुपए पर बंद हुए. पिछले एक साल में जोमैटो के शेयरों में करीब 55 फीसदी की गिरावट आई है. बता दें कि Zomato के प्री-IPO निवेशकों के लिए इस साल 23 जुलाई को लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ था, तब से लेकर अब तक कई निवेशक अपनी हिस्सेदारी घटा चुके हैं. अब इस लिस्ट में अलीबाबा का नाम भी जुड़ रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

15 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

19 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

14 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

17 hours ago