होम / बिजनेस / Akshaya Tritiya की तैयारी, यहां लगी है Antique Jewellery Exhibition
Akshaya Tritiya की तैयारी, यहां लगी है Antique Jewellery Exhibition
अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है, इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. पूरे देश में इस मौके पर जमकर खरीदारी होती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) आने वाली है, ऐसे में गोल्ड और डायमंड की खरीदारी पर कई आकर्षक ऑफर सुनने को मिल रहे हैं. इसी कड़ी में प्रसिद्ध डायमंड ज्वैलरी ब्रैंड 'राज डायमंड्स' (Raj Diamonds) ने अपने बेंगलुरु के MG रोड स्थित शोरूम पर एंटीक ज्वैलरी एग्जीबिशन लगाई है. 12 अप्रैल से शुरू हुई ये प्रदर्शन 21 अप्रैल तक चलेगी. इस 10 दिवसीय प्रदर्शनी में ब्राइडल ज्वैलरी से लेकर चेट्टीनाड, बेहतरीन डायमंड ज्वैलरी, कंटेम्पररी, पारंपरिक, डिजाइनर ज्वैलरी से लेकर सबसे लुभावने सॉलिटेयर का बेजोड़ कलेक्शन देखने को मिलेगा.
शुभ होती है खरीदारी
इसके अलावा, एग्जीबिशन में हर अवसर पर इस्तेमाल होने वाले हीरे जड़े अन्य आभूषण भी उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को रोमांचकारी अनुभव प्रदान करेंगे. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अक्षय तृतीया धन, आशा, आनंद और सफलता का प्रतिनिधित्व करती है. इस मौके पर देशभर में आभूषणों की जमकर खरीदारी की जाती है. ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के मौके पर खरीदा गया कोई भी सामान, हमेशा साथ रहता है.
बिक्री को लेकर उत्साहित
राज डायमंड्स के प्रबंध निदेशक, ईश्वर सुराना ने प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि खूबसूरती से डिजाइन किए गए उत्पादों को पूर्णता के साथ तैयार किया जाए. हमारा प्रत्येक डिजाइन कंटेम्पररी स्टाइल के साथ-साथ ट्रेडिशनल सेटिंग्स का एक टाइमलैस कॉम्बिनेशन प्रस्तुत करता है. हमारे यूनिक कलेक्शन में हमेशा एक अलग अपील होती है. उन्होंने कहा कि वह मौजूदा सीजन में डायमंड ज्वैलरी की सेल को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
बेस्ट क्वालिटी पर फोकस
ईश्वर ने आगे कहा कि इस अक्षय तृतीया के मौके पर क्वालिटी डायमंड की मांग में काफी तेजी आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि राज डायमंड्स ने समय के साथ काफी बदलाव किए हैं, हमारे लिए ग्राहक की पसंद मायने रखती है और हम उन्हें बेस्ट क्वालिटी ज्वैलरी प्रदान करते हैं. ईश्वर का मानना है कि चाहे शादी जैसा कोई विशेष अवसर हो या अक्षय तृतीया जैसा कोई शुभ दिन, आभूषण ही उसे परिपूर्ण बनाते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि पहले की तरह ही उनकी प्रदर्शनी को अच्छा रिस्पांस मिलेगा.
टैग्स