✕

होम / बिजनेस / कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? यूपी की आर्थिक सेहत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ये शहर

कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? यूपी की आर्थिक सेहत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ये शहर

उत्तर प्रदेश का कन्नौज अपने इत्र कारोबार के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उत्तर प्रदेश की कन्नौज (Kannauj) लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. अखिलेश के आज कन्नौज पहुंचने की संभावना है और तभी वह अपनी उम्मीदवारी का भी ऐलान करेंगे. अखिलेश ने भले ही अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने इशारों-इशारों में लगभग यह साफ कर दिया कि वह कन्नौज से किस्मत आजमा सकते हैं. सपा प्रमुख ने कहा था कि कन्नौज से उनका दो दशक से भी ज्यादा पुराना रिश्ता है और वह कन्नौज को नहीं छोड़ सकते.

कारोबारी दुनिया में एक अलग पहचान
अखिलेश की दावेदारी को लेकर सियासी चर्चा में आया उत्तर प्रदेश का यह शहर कारोबारी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रहता है. यूपी की अर्थव्यवस्था में इसका एक अहम योगदान है. कन्नौज अपने इत्र यानी परफ्यूम के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां करीब 200 से अधिक इकाइयां इत्र के कारोबार में लगी हुई हैं. इत्र बनाने के लिए कई शहरों से यहां पर फूल और लकड़ियां मंगाई जाती हैं, जिसका मतलब है कि कन्नौज दूसरे शहरों की आर्थिक सेहत सुधारने का भी काम कर रहा है. इस शहर का 5000 साल से भी ज्यादा पुराना इत्र का इतिहास है. 

कितना बड़ा है कन्नौज का इत्र कारोबार?
कन्नौज का परफ्यूम कारोबार की वैल्यू 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा है. शहर की 80% से ज्यादा आबादी इस इंडस्ट्री से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है. कन्नौज में बने इत्र की मांग केवल देश ही नहीं विदेशों में भी है. इसलिए शहर को देश की परफ्यूम कैपिटल भी कहा जाता है. कन्नौज में दुनिया के सबसे सस्ते इत्र से लेकर सबसे महंगा इत्र भी बनाया जाता है. यहां बनने वाले सबसे महंगे इत्र का नाम 'अदरऊद' है, जिसे असम की खास लकड़ी से तैयार किया जाता है. इस एक ग्राम इत्र की कीमत 2019 में ही 5000 रुपए थी. 

CM जानते हैं कन्नौज की अहमियत
शहर में बनने वाले परफ्यूम की सप्लाई यूके, यूएस, जापान, ऑस्ट्रेलिया सउदी अरब, ओमान, इराक, इरान सहित कई देशों में की जाती है. कन्नौज में छोटे-बड़े कुछ दूसरे उद्योग भी हैं. यहां का बीड़ी उद्योग भी काफी फेमस रहा है. कन्नौज को उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा बीड़ी सप्लायर माना जाता है. इसके अलावा कन्नौज कच्ची अगरबत्ती निर्माण का हब भी बनता जा रहा है. कन्नौज से यूपी की अर्थव्यवस्था को होने वाले फायदे से सरकार भी अच्छे परिचित है, इसलिए यहां के विकास पर उसका फोकस रहता है. कुछ वक्त पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कन्नौज जिले के लोगों को 352 करोड़ रुपए लागत की 59 विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी. उन्होंने कहा था कि कन्नौज के इत्र को दुनिया तक पहुंचाने के लिए यहां न केवल पार्क बनेगा, बल्कि उसको आगे बढ़ाने के लिए हर तरह के कदम उठाएंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

3 minutes ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

30 minutes ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

3 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

3 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें