होम / बिजनेस / Ajanta Pharma ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, हुआ इतना मुनाफा 

Ajanta Pharma ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, हुआ इतना मुनाफा 

कंपनी के लिए अगर दूसरी तिमाही के सभी नतीजों पर नजर डालें तो वो पिछले साल से बेहतर रहे हैं. वहीं एशिया को छोड़ दें तो बाकी जगहों में कंपनी को मुनाफा हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अजंता फार्मा ने मंगलवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है. पिछले साल की दूसरी तिमाही से कंपनी की इस दूसरी तिमाही के नतीजों की तुलना करें तो वो बेहतर रहे हैं. एक ओर जहां कंपनी के रेवेेन्‍यू में (10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर टैक्‍स चुकाने के बाद मुनाफे में भी 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले साल दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्‍यू 938 करोड़ रुपये था तो इस साल ये रेवेन्‍यू 1028 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. 

कैसे रहे दूसरी तिमाही के नतीजे? 
अजन्‍ता फार्मा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी के रेवेन्‍यू में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले साल दूसरी तिमाही के बाद ये रेवेन्‍यू 938 करोड़ रुपये था तो इस साल ये 1028 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. वहीं EBITDA पर नजर डालें तो पिछली तिमाही में ये 196 करोड़ था जबकि इस साल की तिमाही में 196 करोड़ जा पहुंचा है. इसमें 48 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. इसी तरह कंपनी को टैक्‍स चुकाने के बाद हुए मुनाफे को देखें तो वो पिछले साल के 157 करोड़ के मुकाबले इस साल 195 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. 

छमाही का क्‍या रहा हाल? 
 वहीं अगर छमाही नतीजों पर नजर डाली जाए तो पिछले साल पहले 6 महीने में कंपनी ने 1889 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि इस साल इसमें 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और ये 2049 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. इसी तरह इस छमाही के EBITDA की बात करें तो 572 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है. जबकि पिछली बार ये 418 करोड़ रुपये रहा था. इसमें 28 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं टैक्‍स चुकाने के बाद मुनाफा 403 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है जो पिछली छमाही में 331 करोड़ रहा है. 

कहां कैसी रही कंपनी की सेल? 
वहीं अगर देश के बाहर अलग-अलग क्षेत्रों में कंपनी की ग्रोथ और रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो पता चलता है कि एशिया में जहां दूसरी तिमाही में सेल में 8 प्रतिशत की कमी आई है वहीं छमाही में भी सेल में 2 प्रतिशत की कमी आई है. इसी तरह अफ्रीका में दूसरी तिमाही में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि छमाही में 1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इसी तरह यूएसए में दूसरी तिमाही में 28 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है वहीं छमाही में 24 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

53 minutes ago