होम / बिजनेस / Airtel के 5G प्लान के रेट्स हुए लीक, ये हो सकती है शुरुआती कीमत
Airtel के 5G प्लान के रेट्स हुए लीक, ये हो सकती है शुरुआती कीमत
अभी तक यूजर्स देश में 5G नेटवर्क के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन 5जी नेटवर्क के लॉन्च होने के बाद अब यूजर्स को 5जी रिचार्ज प्लान का इंतजार है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः अभी तक यूजर्स देश में 5G नेटवर्क के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन 5जी नेटवर्क के लॉन्च होने के बाद अब यूजर्स को 5जी रिचार्ज प्लान का इंतजार है. ऐसे में एयरटेल के 5जी प्लान के रेट लीक हो गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इनके लिए ग्राहकों को 4जी के मुकाबले थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी. हालांकि कंपनी की तरफ से ग्राहकों को कहा गया है कि 5जी के रेट और 4जी के रेट में ज्यादा अंतर नहीं होगा.
चार कैटेगिरी में होंगे प्लान
कंपनी 24, 56, 84 और 365 दिन के चार प्लान लेकर आने वाली है. Airtel का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान 249 रुपये में आएगा. इस प्लान में 2GB डेटा ऑफर किया जाएगा. इस प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी. 56 दिनों की वैलिडिटी वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये में आएगा. इसमें कुल 6 जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा. जबकि 365 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता 5G प्लान 1699 रुपये में आएगा. इस प्लान में कुल 24GB डेटा ऑफर किया जाएगा.
एयरटेल वार्षिक योजना
एयरटेल का सबसे महंगा रिचार्ज प्लान 2399 रुपये में आएगा. यह एक सालाना रिचार्ज प्लान है. इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलेगा.
56 दिनों की वैधता योजना
एयरटेल का 56 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 699 रुपये में आता है. इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। वही 56 दिन का एक और प्लान 799 रुपये में आएगा, जिसमें रोजाना 2.5 जीबी डेटा ग्राहकों को मिलेगा.
84 दिनों की वैधता योजना
एयरटेल का 84 दिनों का सबसे सस्ता प्लान 849 रुपये में आएगा. इस प्लान में 1.5 जीबी डेटा भी दिया जाएगा. एयरटेल का 84 दिनों का दूसरा प्लान 949 रुपये में आएगा, जिसमें रोजाना 2.5 जीबी डेटा दिया जाएगा.
एयरटेल 5जी प्लान लीक लिस्ट
एयरटेल 5G डिवाइस सूची
VIDEO: Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च, 200 MP कैमरे के अलावा जानिए इसके अन्य फीचर्स और कीमत
टैग्स