होम / बिजनेस / Airbus हेलिकॉप्टर्स ने इस कंपनी से मिलाया हाथ, अब साउथ एशिया में आसानी से मिलेगी ये सुविधा

Airbus हेलिकॉप्टर्स ने इस कंपनी से मिलाया हाथ, अब साउथ एशिया में आसानी से मिलेगी ये सुविधा

ये साझेदारी न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में एयरबस हेलिकॉप्टर्स के ग्राहकों के लिए प्रभावी आफ्टर-मार्केट अनुभव तैयार करने और कम समय में सर्विसिंग के सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयरबस हेलीकॉप्‍टर्स ने हेलीकॉप्‍टर्स के रखरखाव के लिए इंडमर (Indamer) के साथ हाथ मिलाया है. इस साझेदारी के बाद देश में रोटरी-विंग मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) ईकोसिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

इस डील के तहत हुई है क्‍या साझेदारी? 
इंडमर मुंबई, नई दिल्ली और नागपुर में अपने संयंत्रों में एयरबस हेलिकॉप्टर्स के लिए एमआरओ सेवाएं उपलब्ध कराएगी. नागपुर संयंत्र का उद्घाटन महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज रोमेन ट्राप, (एक्ज़ीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट, कस्टमर सपोर्ट एंड सर्विसेज़, एयरबस हेलिकॉप्टर्स) और प्रजय पटेल, (डायरेक्टर, इंडमर, एविएशन प्राइवेट लिमिटेड) की उपस्थिति में किया. इस मौके पर रेमी मेलार्ड, (प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एयरबस इंडिया एंड साउथ एशिया) और सनी गुगलानी, (हेड ऑफ हेलिकॉप्टर्स, एयरबस इंडिया एंड साउथ एशिया) भी मौजूद रहे.

क्‍या बोले एयरबस हेलीकॉप्‍टर्स के वाइस-प्रेसीडेंट 
इस साझेदारी के बाद अपनी बात रखते हुए एयरबस हेलिकॉप्टर्स के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट, कस्टमर सपोर्ट एंड सर्विसेज, रोमेन ट्राप, ने कहा, भारत में स्थायी एंड-टू-एंड रोटरी-विंग एविएशन इकोसिस्टम बनाना और उसे सपोर्ट करना एयरबस हेलिकॉप्टर्स के लिए महत्वपूर्ण है. इंडमर के साथ हमारा उद्देश्य भारत में अपने बढ़ते बेड़े और आने वाली संभावनाओं के लिए सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐसी तकनीकी क्षमता विकसित करना है, जिससे भारत की एमआरओ महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. 

 इंडमर के डॉयरेक्‍टर ने कही ये अहम बात 
इस साझेदारी के बाद अपनी बात रखते हुए इंडमर एविएशन के डायरेक्टर प्रजय पटेल ने कहा, लगभग एक दशक पहले इंडमर ने हेलिकॉप्टर्स के लिए भारतीय ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरी करने के लिए अपना रोटरी-विंग एमआरओ डिवीजन स्थापित करने का रणनीतिक निर्णय लिया था. एयरबस से मिली अनुमति इस उद्देश्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है. उचित समर्थन के साथ हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि भारतीय ग्राहकों की रखरखाव संबंधी ज़रूरतों को घरेलू स्तर पर ही अच्छी तरह पूरा किया जा सकता है. इस साझा दृष्टिकोण को लेकर हम एयरबस के साथ हैं और उनकी अनुमति के लिए आभार प्रकट करते हैं.

इस साझेदारी से भारत में तैयार होगा नया बाजार 
इंडमर-एयरबस हेलिकॉप्टर्स के एमआरओ से न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में एयरबस हेलिकॉप्टर्स के ग्राहकों के लिए प्रभावी आफ्टर-मार्केट अनुभव तैयार करने और कम समय में सर्विसिंग के सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. एयरबस हेलिकॉप्टर्स की इंडमर के साथ यह साझेदारी, भारत में एयरबस के लगातार बढ़ते औद्योगिक प्रभाव की नई कड़ी है जो देश में परिपक्व, व्यापक एरोस्पेस इकोसिस्टम का आधार तैयार करने की कोशिश है. आज एयरबस के हर कमर्शियल एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर में ऐसी महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी और पुर्जे हैं जिन्हें भारत में डिज़ाइन किया गया है, बनाया गया है और उनका रखरखाव भी भारत में ही होता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

9 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

10 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

13 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.