होम / बिजनेस / 30% तक सस्ते एयर टिकट दे रही है ये कंपनी, मौका हाथ से छूट न जाए

30% तक सस्ते एयर टिकट दे रही है ये कंपनी, मौका हाथ से छूट न जाए

अगर आपको 1 सितंबर से लेकर 31 अक्‍टूबर के बीच यात्रा करनी है तो उसके लिए एयर इंडिया डिस्‍काउंटेट कीमत पर 20 अगस्‍त की रात तक सस्‍ती टिकट ऑफर के तहत मुहैया कराएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फेस्टिवल सीजन आते ही जहां ई-कॉमर्स की वेब साइट पर अलग-अलग ऑफर देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब विमान कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर लॉन्‍च कर दिए हैं. इसी कड़ी में विमान से यात्रा करने वालों के लिए एयर इंडिया टिकटों पर डिस्‍काउंट दे रहा है. एयर इंडिया की इस सेल में घरेलू यात्रा के लिए सबसे सस्‍ता टिकट 1470 रुपये का है, जबकि अंतरराष्‍ट्रीय  यात्रा के लिए विमान किराया 10130 रुपये है. 

कब से कब तक कर पाएंगे यात्रा? 
अगर आपको 1 सितंबर से लेकर 31 अक्‍टूबर तक कहीं घूमने या दूसरे काम से जाना है तो आप 20 अगस्‍त तक एयर इंडिया की इस सेल का फायदा ले सकते हैं. ये सेल 20 अगस्‍त को रात 23.59 पर खत्‍म हो जाएगी. अगर आप ये बुकिंग एयर इंडिया के मोबाइल एप या वेबसाइट से कराते हैं तो आपको सर्विस चार्ज नहीं देना होगा. अगर आप ट्रैवल एजेंट के जरिए इस बुकिंग को कराना चाहते हैं तो वो भी करा सकते हैं. 20 अगस्‍त की रात तक चलने वाली इस स्‍कीम में सीमित टिकट हैं. ऐसे में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर टिकट ली जा सकती है.  

क्‍या है इस ऑफर की शर्तें? 
एयर इंडिया ने इस ऑफर के तहत कई तरह की शर्तें रखी हैं. इन शर्तों के तहत आप ग्रुप बुकिंग नहीं करा सकते हैं. अगर आप इस स्‍कीम के तहत टिकट बुक कराते हैं और बाद में आपको उसे कैंसिल कराना पड़ता है तो उसके लिए आपको कैंसिलशन चार्ज देना होगा. बुकिंग से जुड़ी सभी तरह की जानकारियों के लिए आप एयर इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. 

सभी कंपनियां जारी करेंगी ऑफर 
आने वाले दिनों में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में सभी कंपनियां ऑफर लॉन्‍च करती हैं. एक ओर ई-कॉमर्स कंपनियां जहां ऑफर जारी करती हैं वहीं दूसरी ओर ऑटोमोबाइल सेक्‍टर की दूसरी कंपनियां भी ऑफर जारी करती हैं. अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में कौन ज्‍यादा मुनाफा कमाता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

3 hours ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

39 minutes ago