होम / बिजनेस / टाटा के साथ ‘बेहतर’ बन रही एयर इंडिया, अब बड़े बदलाव की तैयारी  

टाटा के साथ ‘बेहतर’ बन रही एयर इंडिया, अब बड़े बदलाव की तैयारी  

टाटा ग्रुप एयर इंडिया के लिए 200 नए विमान खरीदने की योजना बना रहा है. हालांकि, इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सरकारी एयरलाइन्स से प्राइवेट हुई एयर इंडिया में आने वाले सालों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टाटा ग्रुप एयर इंडिया के लिए 200 नए विमान खरीदने की योजना बना रहा है. हालांकि, इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जो खबरें छनकर बाहर आ रही हैं, वो यही संकेत दे रही हैं कि एयर इंडिया के विमानों के बेड़े में इजाफा होने वाला है. फिलहाल एयर इंडिया के पास 140 से ज्यादा विमान हैं. इसमें 27 बोईंग- 787 और 27 एयर बस- 320 नियो (सीएफएम इंजन) भी शामिल हैं. 

इंडिगो से कड़ी टक्कर
एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया 56 घरेलू तथा 42 अंतरराष्‍ट्रीय स्‍थानों के साथ 98 स्‍थानों को कवर करती है. टाटा की योजना एयर इंडिया के नेटवर्क को और मजबूत करने की है, इसलिए नए विमानों की खरीद पर विचार चल रहा है. एयर एशिया इंडिया और विस्तारा पहले से ही टाटा ग्रुप के पास हैं. ऐसे एयर इंडिया को खरीदने के बाद एविएशन सेक्टर में टाटा का दबदबा बढ़ा है. हालांकि, उसे अब भी इंडिगो से कड़ी टक्कर मिल रही है.     

एक्सपेंशन प्लान ज़रूरी  
सिविल एविएशन डेटा के अनुसार, फरवरी 2020 में इंडिगो की भारतीय बाजार में 47.9 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो अगस्त 2021 में बढ़कर 51% हो गई. जबकि 2020 में स्पाइस जेट की 16 फीसदी, एयर इंडिया की 11.8 फीसदी, गो एयर की 9.9 फीसदी और विस्तारा की 6.6 फीसदी हिस्सेदारी थी. यानी बाकी सभी इंडिगो से पीछे हैं. कलेक्टिव तौर पर भी टाटा ग्रुप को इंडिगो को पीछे छोड़ने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी और इसके लिए एक्सपेंशन प्लान ज़रूरी है.

OTP में आया सुधार 
टाटा के एयर इंडिया को अपना बनाने के बाद से एयरलाइन्स में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं. यात्रियों के ट्रेवल एक्सपीरियंस में सुधार हुआ है, फ्लाइट का परिचालन पहले से बेहतर हुआ है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA की एक रिपोर्ट इसकी पुष्टि भी करती है. रिपोर्ट में एयरलाइन्स की उड़ानों से जुड़ा डेटा है, जो दर्शाता है कि मार्च में एयर इंडिया के ऑन-टाइम परफॉरमेंस (OTP) रेट में पहले मुकाबले सुधार आया है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद, इन 4 मेट्रो एयरपोर्ट्स से एयर इंडिया के डिपार्चर पैटर्न पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि मार्च में एयरलाइन्स का OTP 91.2% रहा. जबकि अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 202 1 में ये क्रमश:  75.1, 67.9, 71.7 प्रतिशत था. हालांकि, सबसे बेहतर OTP इंडिगो (93.9%) का रहा. इसके अलावा, टिकट कैंसिलेशन के मामले में भी एयर इंडिया का रिकॉर्ड पहले से काफी बेहतर रहा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.