✕

होम / बिजनेस / अहमदाबाद से लंदन जा रही Air India की फ्लाइट क्रैश, 12 क्रू मेंमर सहित 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद से लंदन जा रही Air India की फ्लाइट क्रैश, 12 क्रू मेंमर सहित 242 लोग थे सवार

इस फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर सहित 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI171 गुरुवार (12 जून) दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा शहर के आबादी वाले क्षेत्र में हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान से आग और धुएं के गुबार उठते देखे. यह फ्लाइट सर्दार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी लेकिन कुछ ही देर में उसकी ऊंचाई कम होने लगी और वह जमीन से टकरा गई. Flightradar24 के अनुसार विमान से आखिरी सिग्नल दोपहर 1:38 बजे प्राप्त हुआ था यानी उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद ही यह हादसा हुआ. 

विमान में सवार थे 242 यात्री 

DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) के अनुसार यह हादसा Air India के Boeing 787-8 Dreamliner विमान VT-ANB के साथ हुआ जिसमें 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे. यह विमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के कमान में था जिनके पास 8200 घंटे की उड़ान का अनुभव था. उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे जिनके पास 1100 घंटे का अनुभव था. प्राथमिक जानकारी के अनुसार विमान ने दोपहर 1:39 बजे IST रनवे 23 से उड़ान भरी. उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान ने ATC को MAYDAY कॉल दिया लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला. विमान रनवे से बाहर जाकर ज़मीन से टकरा गया. दुर्घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया.

पूर्व मुख्यमंत्री भी थे फ्लाइट में सवार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे. उन्हें लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके नाम की चर्चा के बाद प्रशासन और पार्टी दोनों ही सतर्क हो गए हैं. विजय रूपाणी ने अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई थी. उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले इस्तीफा दे दिया था.

सोशल मीडिया पर आई एयर इंडिया की प्रतिक्रिया
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा "फ्लाइट AI171 जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी आज 12 जून 2025 को एक हादसे में शामिल हुई है. इस समय हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जल्द ही आगे की सूचना साझा करेंगे."

केंद्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर से स्तब्ध और व्यथित हूं. हम उच्चतम सतर्कता पर हैं. मैं स्थिति की स्वयं निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन व आपातकालीन एजेंसियों को तेज़ और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं. घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने के प्रयास किए जा रहे हैं."

एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा "गहरे दुख के साथ पुष्टि करता हूं कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई. इस भयानक घटना से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं."

उन्होंने आगे कहा "इस समय हमारा पूरा ध्यान पीड़ितों और उनके परिजनों को सहायता देने पर है. हम राहत एजेंसियों के साथ मिलकर हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं. एक इमरजेंसी केंद्र स्थापित किया गया है और परिवारों को जानकारी देने के लिए विशेष टीम सक्रिय कर दी गई है."

यह हादसा पूरे देश में शोक और स्तब्धता का विषय बन गया है. हादसे की विस्तृत जांच DGCA और अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

49 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

49 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago