✕

होम / बिजनेस / Air India फ्लाइट क्रैश : पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 241 लोगों की मौत, केवल एक व्यक्ति जीवित

Air India फ्लाइट क्रैश : पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 241 लोगों की मौत, केवल एक व्यक्ति जीवित

विजय रूपाणी भारतीय राजनीति के एक प्रमुख चेहरा थे, जो भाजपा से जुड़े हुए थे और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2016 से 2021 तक कार्यरत रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एयर इंडिया (Air India) का एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया. इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 लोगों की मौत हो गई है. केवल एक ही यात्री विश्वास कुमार इस हादसे में जीवित बचे हैं. बता दें, हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य भी शामिल थे. अधिकारियों ने विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि कर दी है. यह दुर्घटना पूरे देश को गहरे शोक में डुबो गई है.

विजय रूपाणी कौन थे?

विजय रूपाणी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनका जन्म म्यांमार (तब का रंगून, अब यांगून) में हुआ था, लेकिन 1960 में उनके परिवार ने म्यांमार में राजनीतिक अस्थिरता के कारण भारत आकर राजकोट में बसने का फैसला किया. रूपाणी ने युवावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा से जुड़कर सामाजिक जीवन की शुरुआत की. इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिए भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हो गए. वर्ष 2006 से 2012 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे। 2014 में उन्होंने राजकोट पश्चिम से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया और 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत रहे.

ऐसे हुआ हादसा

एयर इंडिया के अनुसार, विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था. गुरुवार दोपहर 1:38 बजे टेक-ऑफ के पांच मिनट बाद ही विमान शहर के मेघानी नगर इलाके में रिहायशी क्षेत्र पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल संभाल रहे थे, जिनके पास 8200 घंटे की उड़ान का अनुभव था. उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे, जिन्हें 1100 घंटे का अनुभव था. तकनीकी जांच और ब्लैक बॉक्स विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि हादसे की असल वजह सामने आ सके.

मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान

एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप (Tata Group Compensation) ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे की घोषणा की है. टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा, 'हम इस त्रासदी से गहरे दुख में हैं. हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं. हम प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देंगे, घायलों के इलाज का खर्च वहन करेंगे और बी जे मेडिकल कॉलेज में छात्रावास निर्माण में सहायता करेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

50 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

50 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago