होम / बिजनेस / Air India के Lounges में मिलेगी भारतीय संस्कृति की झलक, TATA की ऐसी है तैयारी

Air India के Lounges में मिलेगी भारतीय संस्कृति की झलक, TATA की ऐसी है तैयारी

टाटा समूह ने जब से एयर इंडिया की कमान संभाली है, तब से इस एयरलाइन में लगातार बदलाव हो रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (TATA Group) की एयर इंडिया यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ज्यादा फोकस कर रही है. इन-फ्लाइट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के साथ ही एयरलाइन अपने लॉन्ज (Lounges) को भी संवारने में लगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया ने अपने लॉन्ज में आलीशान सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इंटीरियर डिजाइन फर्म हिर्श बेडनर एसोसिएट्स (HBA) को नियुक्त किया है. HBA नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल 4 में स्थित एयर इंडिया के लॉन्ज को संवारने का काम करेगी. 

जल्द हो जाएगा काम शुरू
एयर इंडिया अपने लॉन्ज में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती है. इसके लिए एयरलाइन ने HBA को नियुक्त किया है. माना जा रहा है कि HBA जल्द ही अपना काम शुरू कर देगी. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लॉन्ज में भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाएगा. एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा ने बताया कि हम एयर इंडिया के मेहमानों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मुहैया कराना चाहते हैं. इसी कड़ी एयर इंडिया ने अपने लॉन्ज को आलीशान इंटीरियर के साथ संवारने की तैयारी की है.  

लगातार सुधर रही स्थिति
वहीं, HBA के सह-सीईओ इयान कैर ने कहा कि हम एयर इंडिया के साथ साझेदारी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं और असाधारण सेवाएं देने के लिए तैयार हैं. बता दें कि जब से टाटा समूह ने एयर इंडिया को अपना बनाया है, तब से उसमें काफी बदलाव हो चुके हैं. हाल ही में एयर इंडिया का मेकओवर किया गया है और अब उसके लॉन्ज को भी पहले से बेहतर बनाया जा रहा है. सबसे खास बात ये है कि एयर इंडिया फ्लाइट की टाइमिंग को लेकर भी लगातार काम कर रही है. पहले यात्रियों की ये शिकायत रहती थी कि एयर इंडिया की फ्लाइट टाइम पर नहीं पहुंचती. एविएशन सेक्टर में इस समय इंडिगो सबसे बड़ा नाम है. एयर इंडिया का असल मुकाबला इंडिगो से ही है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

13 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

14 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

17 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.