होम / बिजनेस / Canada-India Tension के बीच Aditya Birla में हिस्सा तलाश रहीं ये कैनेडियन कंपनियां!

Canada-India Tension के बीच Aditya Birla में हिस्सा तलाश रहीं ये कैनेडियन कंपनियां!

Aimco और कुछ अन्य इन्वेस्टर्स Aditya Birla Renewables में हिस्सेदारी प्राप्त करने के बारे में विचार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान भारत और कनाडा के बीच तनाव (Canada-India Tension) में काफी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है. इसी बीच आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी आदित्य बिरला रिन्यूएबल्स (Aditya Birla Renewables) को लेकर कनाडा से एक काफी रोचक खबर सामने आ रही है. 

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कनाडा की जानी-मानी इन्वेस्टमेंट फर्म अल्बर्टा इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन (Aimco) और कुछ अन्य इन्वेस्टर्स आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) की रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) कंपनी  आदित्य बिरला रिन्यूएबल्स (Aditya Birla Renewables) में हिस्सेदारी प्राप्त करने के बारे में विचार कर रहे हैं. यह जानकारी मामले से संबंधित लोगों द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई है. आपको बता दें कि आदित्य बिरला ग्रुप अपनी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी में 49% जितनी हिस्सेदारी बेचने के बारे में विचार कर रहा है और इसके द्वारा कंपनी 400 मिलियन डॉलर्स जितनी राशि इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. 

इस डील का कौन है जिम्मेदार?
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) द्वारा इस डील के माध्यम से इकट्ठे किये गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी द्वारा अपनी रिन्यूएबल क्षमता में वृद्धि करने के लिए किया जाएगा ताकि ग्रुप डिकार्बनाइजेशन के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए करेगा. मामले से जुड़े व्यक्ति ने यह भी बताया है कि फंड इकठ्ठा करने का जिम्मा स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक को सौंपा गया है. मामले से जुड़े व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बहुत सी कंपनियों ने रूचि दिखाई है और Aimco भी इनमें से ही एक है. 

कहां-कहां मौजूद है Aditya Birla Renewable Energy?
आदित्य बिरला रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (ABREL) के शक्तिशाली खरीदारों में आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और सेंचुरी एंका जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. ग्रुप का प्लान है कि वह 2024 तक 2 गीगावाट की क्षमता की रिन्यूएबल क्षमता बनाना चाहता है. आपको बता दें कि ABREL के प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश , कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में फैले हुए हैं. 
 
यह भी पढ़ें: Shreyas Shipping Delisting: जानिये कब शुरू होगी प्रक्रिया और क्या होगी कीमत!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago