होम / बिजनेस / नए रूप में आया AGRI Junction, अब मिली ये पहचान

नए रूप में आया AGRI Junction, अब मिली ये पहचान

एग्रीजंक्शन का कहना है कि ब्रैंड को नयापन और यह पहचान देने का उद्देश्य उसके बेहतर भविष्य के लिए नया और सरल दृष्टिकोण अपनाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के पहले सहकर्मी कृषि-व्यापार प्लेटफॉर्म एग्रीजंक्शन (AGRI Junction) ने ब्रैंड ग्रामिक के रूप में अपनी नई पहचान बनाई है. ग्रामिक पूरे भारत के किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि संसाधन, फसलों के बारे में पूरा मार्गदर्शन, व्यक्तिगत सलाह और बाजार में संपर्क सहित अन्य सेवाओं की बड़ी रेंज देता है. नए लोगो में इस ब्रैंड का लक्ष्य दिखता है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को डिजिटल करना है और यह मिट्टी, खेती और पर्यावरण को आपस में जोड़ते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहा है. इससे पूर्व की पहचान का थम्बप्रिंट बरकरार रखा गया है, ताकि मौजूदा यूजर्स से संबंध और ब्रैंड लॉयल्टी बनी रहे.

सीईओ ने कही ये बात 
ब्रैंड को नयापन और यह पहचान देने का उद्देश्य उसके बेहतर भविष्य के लिए नया और सरल दृष्टिकोण अपनाना है. ग्रामिक के सीईओ और संस्थापक राज यादव ने कहा, 'हमारे व्यवसाय की शुरुआत से अब तक इसमें काफी बदलाव आए हैं इसलिए हमें लगा कि हमारे ब्रैंड के चरित्र और इसके प्रति लोगों  की धारणा भी बेहतर होनी चाहिए'. 

नए दौर की शुरुआत
उन्होंने आगे कहा कि हमारे ब्रांड का मुख्य लक्ष्य किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को उच्च गुणवत्ता के कृषि संसाधन, विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान, तकनीकी प्रगति, आजीविका और व्यावसाय कौशल सुलभ कराते हुए पूरे ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाना और एक नए दौर की शुरुआत करना है. हमें विश्वास है कि यह नया नाम हर भारतीय किसान और संबंधित समुदायों की प्रगति के प्रति हमारे जुनून और प्रतिबद्धता को दर्शाएगा. ग्रामिक के सह-संस्थापक और सीओओ गौरव कुमार ने कहा कि हमारी ब्रैंड वैल्यू में खेती के लिए मिट्टी, फसल और मौसम के महत्व की समझ है और इसलिए हमसे जुड़े किसान सोच-समझ कर निर्णय लेते हैं और इनसे जुड़े जोखिमों से भी बच सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल संकट के बीच बड़ी खबर! ईरान-ओमान में होर्मुज पर समझौते का ढांचा तैयार

मौजूदा तनाव के बावजूद इस रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सप्लाई प्रभावित हुई है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक बाजार में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता बढ़ सकती है.

22 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 5 हफ्तों में बढ़ा 2.5 लाख करोड़ का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया.

36 minutes ago

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

15 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

15 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

55 minutes ago