होम / बिजनेस / कौन संभालेगा Vijay Shekhar Sharma की कुर्सी, किसके हाथ आएगी Paytm Payments Bank की कमान?

कौन संभालेगा Vijay Shekhar Sharma की कुर्सी, किसके हाथ आएगी Paytm Payments Bank की कमान?

विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 51% हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस के पास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई के बाद से मुश्किलों में घिरे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, शर्मा पेटीएम ब्रैंड और ऐप वन97 कम्युनिकेशंस का नेतृत्व करना जारी रखेंगे. 2017 में स्थापित पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अपने निदेशक मंडल का दोबारा गठन किया है. वहीं, Paytm की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के नॉमिनी डायरेक्टर भावेश गुप्ता के भी बोर्ड से इस्तीफे की खबर है. 

जल्द की जाएगी घोषणा 
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा के इस्तीफे से पहले 2 इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से खुद को अलग कर लिया था. शर्मा के इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि PPBL की कमान किसे सौंपी जाएगी. कंपनी के नए चेयरमैन को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी. बोर्ड में शामिल किए गए नए सदस्यों में से किसी एक को चेयरमैन घोषित किया जा सकता है. 

इन्हें बनाया बोर्ड का हिस्सा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और सेवानिवृत आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल को PPBL के बोर्ड में जगह दी गई है. वहीं, पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व ईडी अरविंद कुमार जैन भी इसका हिस्सा हैं, जो स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य करते हैं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के MD और सीईओ सुरिंदर चावला हैं. अशोक कुमार गर्ग न्यूयॉर्क में बैंक ऑफ बड़ौदा के अमेरिकी संचालन का नेतृत्व कर चुके हैं. इसके अलावा, वह युगांडा में बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी रहे हैं. जबकि देबेंद्रनाथ सारंगी दक्षिणी पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज और Voltas के बोर्ड से स्वतंत्र निदेशक के रूप में जुड़े रहे हैं.

4 बैंकों से होगी पार्टनरशिप
विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस के पास है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि RBI की कार्रवाई का सामना कर रहा पेटीएम पेमेंट बैंक अपनी UPI सर्विस को जारी रखने के लिए चार बड़े बैंकों - एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक के साथ पार्टनरशिप करने जा रहा है. गौरतलब है कि RBI ने 31 अगस्त को PPBL के खिलाफ कई प्रतिबंधों का ऐलान किया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago