होम / बिजनेस / दो दिन की गिरावट के बाद आज बाजार में कैसी रहेगी चाल? इन ट्रिगर्स पर रहेगी नजर

दो दिन की गिरावट के बाद आज बाजार में कैसी रहेगी चाल? इन ट्रिगर्स पर रहेगी नजर

पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को BSE सेंसेक्स 141.90 अंक टूटकर 75,867.80 पर बंद हुआ था, NSE निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिल सकता है. पिछले दो कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों, पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर टिकी हुई है. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 141.90 अंक टूटकर 75,867.80 पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 के स्तर पर बंद हुआ.

बैंकिंग शेयरों पर रहेगा फोकस

विश्लेषकों के अनुसार, शुक्रवार को बाजार की दिशा काफी हद तक बैंकिंग शेयरों और ग्लोबल ट्रिगर्स पर निर्भर करेगी. HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank और SBI जैसे बड़े बैंकिंग शेयरों में पिछले सत्र में बिकवाली देखने को मिली थी, जिसका असर प्रमुख इंडेक्स पर पड़ा. बैंकिंग और आईटी शेयरों में दबाव की वजह से बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था.

इन सेक्टर्स में दिखी मजबूती

हालांकि बाजार में कुछ सेक्टर्स में खरीदारी भी देखने को मिली. Power Grid, NTPC, Tata Steel, Maruti Suzuki और IndiGo जैसे शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. निफ्टी मीडिया, मेटल और ऑटो इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे संकेत मिला कि चुनिंदा सेक्टर्स में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी

ब्रॉडर मार्केट में निवेशकों की रुचि बनी हुई है. बुधवार को निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.42% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.15% की बढ़त दर्ज की गई थी. इससे संकेत मिलता है कि बड़े शेयरों में दबाव के बावजूद मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में चुनिंदा खरीदारी जारी रह सकती है.

ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल पर नजर

वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी कुछ राहत दे सकती है. ब्रेंट क्रूड में हालिया गिरावट से महंगाई और आयात लागत को लेकर दबाव कम होने की उम्मीद है. डॉलर के मुकाबले रुपया भी पिछले सत्र में लगभग स्थिर रहा था.

आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

शुक्रवार के कारोबार में Wipro, Swiggy, Reliance Industries, Zydus Lifesciences, RITES और Escorts Kubota समेत कई कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं. Wipro ने ServiceNow के साथ एआई आधारित वर्कफ्लो समाधान के लिए साझेदारी बढ़ाई है, जबकि Zydus Lifesciences की सब्सिडियरी को अमेरिकी FDA से सरोग्लिटाजार दवा के लिए प्रायोरिटी रिव्यू मिला है. Reliance Industries ने 19 जून को AGM बुलाने का ऐलान किया है. इसके अलावा Swiggy, Oil India और Indoco Remedies से जुड़ी खबरें भी शेयरों में हलचल बढ़ा सकती हैं.

आज आएंगे कई कंपनियों के नतीजे

आज InterGlobe Aviation, Glenmark Pharma, Gujarat Gas, Natco Pharma, Inox Wind और BEML समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. ऐसे में रिजल्ट आधारित स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

33 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

33 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago