होम / बिजनेस / अब ये कंपनी चली मस्क-जुकरबर्ग की राह, इतने कर्मचारियों की छीनेगी नौकरी 

अब ये कंपनी चली मस्क-जुकरबर्ग की राह, इतने कर्मचारियों की छीनेगी नौकरी 

ट्विटर और फेसबुक बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर चुके हैं. अब एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने भी यही कदम उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

छंटनी का दौर तो काफी पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन जब से ईलॉन मस्क ने Twitter संभाला है, इस तरह की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं. ऐसा लग रहा है जैसे हर कंपनी मस्क की राह पर चलना चाहती है. ईलॉन मस्क की देखादेखी फेसबुक की संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी अपनी वर्कफ़ोर्स में कमी की है. उन्होंने 11 हजार लोगों को नौकरी से बाहर कर दिया है. अब खबर है कि अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स ने छंटनी की तैयारी कर ली है.  

पहले उठाया ये कदम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स दूसरी कंपनियों की तरह छंटनी करने जा रही है. कंपनी पहले ही 1000 नौकरियों में कटौती कर चुकी है और अब लगभग 2500 कर्मचारियों को बाहर करने की योजना पर काम चल रहा है. कंपनी कर्मचारियों के प्रदर्शन को आधार बनाकर उन्हें बाहर करने वाली है. 

इस आधार पर होगी छंटनी
सेल्सफोर्स ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों का 30 दिन का रिव्यू भी कर रहा है. बताया जा रहा है कि कंपनी के मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने बताया था कि उसके कर्मचारियों की संख्या 73,541 है. बता दें कि इससे पहले ट्विटर ने पिछले सप्ताह 50 फीसदी वर्कफोर्स घटाने का ऐलान किया था और भारत में अपनी टीम के 250 कर्मचारियों में से 180 की नौकरी छीन ली थी. इसके बाद फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है. वहीं, ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने कॉरपोरेट भर्तियों पर पूरी तरह रोक लगा रखी है.

भारत तक पहुंचेगी आंच?
भारत में भी सेल्सफोर्स के कर्मचारी हैं, अब छंटनी की आंच उनतक आएगी या नहीं, ये अभी साफ नहीं हो पाया है. वैसे इसी साल कंपनी की तरफ से कहा गया था कि वो भारत में अपने स्टाफ की संख्या में इजाफा करेगी. Salesforce India की सीईओ Arundhati Bhattacharya ने अगस्त में बताया था कि कंपनी अगले साल तक 2000 नए कर्मचारियों की भर्ती करेगी. कंपनी अपने इंडियन वर्कफ़ोर्स को 10,000 से ज्यादा करना चाहती है. अगस्त के डेटा के हिसाब से Salesforce India में 7500 कर्मचारी हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 hour ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago