होम / बिजनेस / एल्विश यादव की इस सलाह के बाद कह रहे हैं निवेशक, अपना तो डूबे सनम हमें भी ले डूबे

एल्विश यादव की इस सलाह के बाद कह रहे हैं निवेशक, अपना तो डूबे सनम हमें भी ले डूबे

एल्विश यादव ने जिस व्‍हाइट आर्गेनिक कंपनी के शेयर में पैसा लगाने के बारे में बताया उसका शेयर 2022 में 314.35 रुपये का था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिग बॉस का शो जीतने वाले एल्विश यादव इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं. एल्विश यादव पर सांप के जहर की खरीद फरोख्‍त करने का आरोप है जिसके चलते उन्‍हें गिरफ्तार किया गया है. एल्विश यादव को आने वाले दिनों में जमानत मिलेगी या नहीं ये तो कोर्ट ही तय करेगा लेकिन उनकी एक सलाह पर एक कंपनी के शेयर में निवेश करने वालों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. एल्विश यादव ने बिग बॉस जीतने के बाद जिस कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी थी आज उस शेयर की कमर टूट चुकी है.  

एल्विश ने ट्वीट कर दी थी जानकारी 
एल्विश यादव ने बिग बॉस जीतने के बाद 19 दिसंबर 2022 को एक अपने पोर्टफोलियो में एक शेयर एड करने को लेकर ट्वीट किया था. एल्विश ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मेरे स्‍टॉक मार्केट के लोगों के लिए, आज मैंने अपने पोर्टफोलियों में व्‍हाइट आर्गेनिक रिटेल कंपनी के शेयर को एड किया है, जिसका प्राइज 128 रुपये से 135 रुपये है. उन्‍होंने ये भी लिखा कि ये शॉर्ट टर्म में बेहतर दिखाई दे रहा है. इस कंपनी के शेयर मंगलवार को भी रेड शेयर में कारोबार करते दिखाई दिए. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 25.03 करोड़ रुपये है. 

दो साल पहले ये थी कंपनी के शेयर की स्थिति 
एल्विश यादव ने जिस व्‍हाइट आर्गेनिक कंपनी के शेयर में पैसा लगाने के बारे में बताया उसका शेयर 2022 में 314.35 रुपये का था. जबकि एक साल पहले 27 जनवरी 2023 को ये शेयर 156 रुपये पर था. पिछले एक साल में इस शेयर में 80 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है. इससे पहले सोमवार को भी शेयर की बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं थी. एल्विश यादव ने 30 सितंबर 2022 को अपने पेज पर शेयर किए एक ब्‍लॉग में ये भी कहा था कि मैं लोगों को कमाई करा रहा हूं. लेकिन उनकी सलाह पर जिसने भी निवेश किया आज उसे बड़े घाटे का सामना करना पड़ रहा है. 

क्‍या करती है व्‍हाइट आर्गेनिक रिटेल? 
एल्विश यादव ने जिस कंपनी के शेयर में निवेश करने की सलाह दी थी वो कंपनी आर्गेनिक फूड को लेकर काम करती है. कंपनी दालों से लेकर मसाले, चावल, सेंधा नमक और दूसरे प्रोडक्‍ट बनाने का काम करती है. कोरोना काल कई कंपनियों की तरह इसके लिए भी बेहतर रहा था. कंपनी के शेयर 2021 से लेकर 2022 तक 26 गुना चढ़ गए थे. लेकिन उसके बाद कंपनी के लिए कठिन समय पैदा हो गया. इस साल दिसंबर में खत्‍म हुई तिमाही में कंपनी ने 21 लाख रुपये का घाटा दर्ज किया है.   

ये भी पढ़ें: राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों में शामिल हैं ये नामी आईटी कंपनियां, इतना दिया है डोनेशन
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

25 minutes ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

1 hour ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

2 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

5,000 करोड़ रुपये की ग्रीन स्टील योजना लाएगी केंद्र सरकार, कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा जोर

इस योजना के तहत इस्पात उत्पादन में स्वच्छ तकनीकों और वैकल्पिक कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि उद्योग के कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

1 hour ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

6 hours ago