✕

होम / बिजनेस / सरकार के बाद SEBI ने भी Vodafone-Idea को दी बड़ी राहत, अब इस नियम से मिली छूट!

सरकार के बाद SEBI ने भी Vodafone-Idea को दी बड़ी राहत, अब इस नियम से मिली छूट!

SEBI ने पहले भी इसी तरह की छूट उन कंपनियों को दी है, जो कारोबारी संकट में होती हैं और रि-स्ट्रक्चरिंग प्रसोस से गुजरती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने केंद्र सरकार को वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ओपन ऑफर नियम से छूट दे दी है. इस फैसले के बाद सरकार अब बिना अल्पसंख्यक (माइनॉरिटी) शेयरधारकों को अनिवार्य ऑफर दिए, कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 22.60% से बढ़ाकर 48.99% कर सकेगी. यह छूट निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के अनुरोध पर दी गई है. विभाग ने दलील दी थी कि यह हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला सरकार ने कंपनी का कंट्रोल लेने के लिए नहीं, बल्कि वोडाफोन आइडिया को कारोबारी राहत देने के लिए लिया गया है.

सरकार के लिए छूट क्यों जरूरी थी?

SEBI ने अपने आदेश में कहा कि अगर सरकार को ओपन ऑफर देना पड़ता, तो उस पर अतिरिक्त कारोबारी बोझ पड़ता, जिससे दूरसंचार राहत पैकेज का मकसद विफल हो सकता था. यह छूट वोडाफोन आइडिया की कारोबारी स्थिति को स्थिर करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है. 2022 में वोडाफोन आइडिया ने अपने कंसोलिडेटेड ग्रॉस रेवेन्यु (AGR) और स्पेक्ट्रम बकाया पर ब्याज को इक्विटी में बदलने का विकल्प चुना था. इससे सरकार को 22.60% हिस्सेदारी मिली. अब, ₹36,950 करोड़ के स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने के बाद, सरकार की हिस्सेदारी और बढ़कर 48.99% हो जाएगी.

SEBI का तर्क और शर्तें

SEBI ने कहा कि यह सौदा सार्वजनिक हित में है, क्योंकि इससे वोडाफोन आइडिया की कारोबारी स्थिरता बनी रहेगी. सरकार कंपनी के मैनेजमेंट में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी. SEBI ने पहले भी इसी तरह की छूट उन कंपनियों को दी है, जो कारोबारी संकट में होती हैं और रि-स्ट्रक्चरिंग प्रसोस से गुजरती हैं.

इस सौदे को कंपनी अधिनियम, 2013 के नियमों का पालन करना होगा. सरकार को 21 दिनों के भीतर SEBI को अधिग्रहण की रिपोर्ट देनी होगी और सभी खुलासे SEBI के इनसाइडर ट्रेडिंग और लिस्टिंग नियमों के अनुसार करने होंगे. इस खबर के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयर बीएसई पर ₹8.19 पर बंद हुए, जो 0.49% की गिरावट दर्शाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

16 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

18 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

19 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 hour ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

51 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

16 hours ago