✕

होम / बिजनेस / पब्लिक इश्‍यू न लाने के फैसले के बाद भी अब स्‍टॉक एक्सचेंज पर लिस्‍ट हुई ये कंपनी

पब्लिक इश्‍यू न लाने के फैसले के बाद भी अब स्‍टॉक एक्सचेंज पर लिस्‍ट हुई ये कंपनी

Anymind कंपनी ने इससे पहले दिसंबर में स्‍टॉक एक्‍सचेंज में लिस्टिंग होने की योजना बंद कर चुकी थी लेकिन अब कंपनी आखिरकार टोक्‍यो स्‍टॉक एक्‍सचेंज में लिस्‍ट हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले साल दिसंबर में अपना पब्लिक इश्‍यू न लाने का फैसला करने वाली कंपनी कंपनी अब टोक्‍यो स्‍टॉक एक्‍सचेंज में लिस्‍ट हो गई है. कंपनी का मकसद है कि वो इस लिस्टिंग के माध्यम से 3 बिलियन येन या 23 मिलियन अमरीकी डालर जुटाने की सोच रही है इसके लिए कंपनी ने प्रति शेयर 1,000 येन का सार्वजनिक मूल्य रखा है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि कंपनी लिस्टिंग होने का प्‍लान दिसंबर में स्‍थगित कर दिया था.

कई देशों में सेवाएं देती है AnyMind
टेक्‍नोलॉजी कंपनी AnyMind की स्थापना 2026 में हुई थी और यह दुनिया भर में फैले अपने ग्राहकों को प्रोडक्‍शन में मदद देने, ई-कॉमर्स मैन्‍युफैक्‍चरिंग, मार्केटिंग् और लॉजिस्टिक सेवाओं के लिए के 13 बाजारों और 19 ऑफिसों के जरिए ये सेवा मुहैया कराती है. कई देशों में काम करने वाली इस टेक्‍नोलॉजी कंपनी AnyMind Group ने हाल ही में कई कंपनियों की फंडिग के जरिए एक 91.7 मिलियन अमरीकी डालर जुटाए थे. कंपनी में जाफको एशिया, लाइन, नोमुरा स्पार्क्स, मित्सुबिशी यूएफजे कैपिटल समेत कई कंपनियों ने निवेश किया है. 

अब तक सात अधिग्रहण कर चुकी है कंपनी 
 टेक्‍नोलॉजी कंपनी AnyMind Group अपनी स्थापना से पहले AdAsia Holdings के नाम से जानी जाती थी. कंपनी अब तक कई देशों में अलग-अलग कंपनियों का अधिग्रहण कर चुकी है. इन देशों में जापान, भारत, थाईलैंड और हांगकांग जैसे देश हैं जहां कंपनी ने सात अधिग्रहण किए हैं. AnyMind ने 2017 से 2022 तक 54 प्रतिशत का सीएजीआर पोस्ट किया है. 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हुए फाइनेंसिइल वर्ष में इसका राजस्व 177.6 मिलियन अमरीकी डालर दर्ज किया गया था.

रूबिना सिंह को बनाया था इंडिया हेड 
Anymind ग्रपु ने हाल ही में भारत में अपने नए कंट्री मैनेजर को नियुक्‍त किया है. कंपनी ने भारत और  MENA के लिए रुबीना सिंह को कंट्री मैनेजर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी. रूबीना सिंह ने 16 जनवरी, 2023 को ये पदभार संभाला था. रुबीना डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट के क्षेत्र में पिछले 22 सालों से काम कर रही हैं. उन्होंने अपनी यात्रा स्टार टीवी से शुरू की थी और अपने करियर का अधिकांश समय नेटवर्क18 में बिताया. मनीकंट्रोल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में उन्होंने उनके संचालन और पी एंड एल का भी वो नेतृत्व कर चुकी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

2 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

3 hours ago

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

13 hours ago

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

17 hours ago

बड़ी खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

2 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

2 hours ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम