✕

होम / बिजनेस / बजट में 100 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी टारगेट की घोषणा के बाद परमाणु ऊर्जा से जुड़े शेयरों ने भी भरी उड़ान!

बजट में 100 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी टारगेट की घोषणा के बाद परमाणु ऊर्जा से जुड़े शेयरों ने भी भरी उड़ान!

बजट में सरकार द्वारा परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा से परमाणु ऊर्जा से जुड़ी किर्लोस्कर ब्रदर्स, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड,एलएंडटी, बीएचईएल और एचसीसी जैसी कंपनियों को फायदा मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में 2047 तक भारत में 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता विकसित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य की घोषणा की है. इसके तहत 20,000 करोड़ रुपये के खर्च से स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के अनुसंधान एवं विकास के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन की स्थापना की जाएगी. इस फैसले से किर्लोस्कर ब्रदर्स, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एलएंडटी, बीएचईएल और एचसीसी जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है, जिसके चलते इन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. तो आइए जानते हैं बाजार में इन कंपनियों के शेयर का क्या हाल है?

परमाणु ऊर्जा मिशन पर इतना होगा खर्च

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2047 तक कम से कम 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लक्ष्य के ऐलान के बाद परमाणु ऊर्जा से संबंधित शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा है कि 20,000 करोड़ रुपये के खर्चे के साथ स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के अनुसंधान एवं विकास के लिए एक परमाणु ऊर्जा मिशन भी स्थापित किया जाएगा। इसके तरह 2033 तक कम से कम 5 स्वदेशी रूप से विकसित स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर चालू किए जाएंगे. अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा है कि एनर्जी सेक्टर में नए बदलावों के लिए यह विकास आवश्यक है. इसके अलावा इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी क्षेत्र के साथ सक्रिय भागीदारी के लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन पर विचार किया जाएगा. 


कंपनियों के शेयर में आई तेजी

सरकार के इस फैसले से किर्लोस्कर ब्रदर्स,वालचंदनगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एलएंडटी, बीएचईएल और एचसीसी जैसी कंपनियों को फायदा मिल सकता है. शनिवार को बजट में परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा तेजी वालचंदनगर इंडस्ट्रीज (Walchandnagar Industries Ltd) के शेयर में दिखी. शाम को खबर लिखने तक ये शेयर 17.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 261.90 की कीमत पर कारोबार कर रहा था.  वहीं, किर्लोस्कर ब्रदर्स (Kirloskar Brothers Ltd) का शेयर 6.54 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,948.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था.  लार्सन एंड टर्बो (Larsen & Toubro) का शेयर भी 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,458.25 की कीमत पर कारोबार करता दिखा. स्टॉक का वॉल्यूम 2,881,907 शेयर और मार्केट कैप 480,943 करोड़ रुपये के आसपास है. बीएचईएल (BHEL) के शेयर में भी इंट्राडे में अच्छी तेजी आई, ये शेयर 1.59 प्रतिशक की तेजी के साथ 199.49 की कीमत पर कारोबार करता दिखा. हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction Company Ltd) के शेयर 3.22 प्रतिशत की उछाल के साथ  31.78 रुपये पर कारोबार करते दिखे. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

21 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

22 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 hour ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 hour ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago