होम / बिजनेस / SEBI की एक कार्रवाई और बिखर गए इस कंपनी के शेयर, जानें क्या है मामला

SEBI की एक कार्रवाई और बिखर गए इस कंपनी के शेयर, जानें क्या है मामला

दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने इस मामले के जल्द निपटारे की उम्मीद जताई है. शर्मा ने ट्विटर कर बताया है कि उन्होंने सेबी के पास सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड (Brightcom Group Ltd) को लेकर शेयर बाजार में इस समय हाहाकार मचा हुआ है. कंपनी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. मार्केट खुलने के साथ ही ब्राइटकॉम के शेयर 5% के लोअर सर्किट पर आ गए थे. फिलहाल ये 23.10 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों का ये हाल बाजार नियामक सेबी की कार्रवाई के बाद हुआ है. सेबी ने दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा सहित 23 लोगों के ब्राइटकॉम के शेयर बेचने पर रोक लगा दी है.

शेयर बेचने की होड़
सेबी की कार्रवाई की खबर आम होते ही ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड के बाद से शेयर बेचने की होड़ लग गई है. बाजार नियामक ने एक अंतरिम आदेश में ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड (BGL) के शीर्ष अधिकारियों में शुमार सुरेश कुमार रेड्डी और नारायण राजू को अगली सूचना तक कोई भी निदेशक पद संभालने से रोक दिया है. सुरेश कुमार रेड्डी कंपनी के प्रमोटर, चेयरमैन एवं MD हैं. जबकि नारायण राजू कंपनी के CFO (Chief Financial Officer) हैं. इसके साथ ही सेबी ने दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा को भी कंपनी के शेयर बेचने से रोक दिया है. 

ये है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों के प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट से जुड़े एक मामले में यह कार्रवाई की है. SEBI ने अपनी जांच में पाया है कि कंपनी और 24 निवेशकों ने इस अलॉटमेंट में हेराफेरी की थी. उदाहरण के तौर पर शंकर शर्मा को 37.77 रुपए के भाव पर 1.5 करोड़ वारंट जारी किए गए और इसके बदले में उन्हें 56.66 करोड़ का भुगतान करना था, लेकिन कंपनी को महज 39.98 करोड़ रुपए ही मिले. इस तरह कंपनी को इन वारंट पर सीधे 16.67 करोड़ का घाटा हुआ.  

शर्मा ने जताई ये उम्मीद
वहीं, निवेशक शंकर शर्मा ने इस मामले के जल्द निपटारे की उम्मीद जताई है. शर्मा ने ट्विटर कर बताया है कि उन्होंने सेबी के पास सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं और उम्मीद करते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाएगा. उधर, Brightcom Group के शेयरों की अब तक की चाल की बात करें, तो बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 12.83% लुढ़क चुका है. जबकि एक साल में यह 52.27% नीचे आ गया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 48.80 रुपए है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

9 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

10 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें