✕

होम / बिजनेस / RBI पॉलिसी के बाद सिर्फ बैंकिंग शेयरों में दिखा जोश, सेंसेक्स-निफ्टी ने चली सपाट चाल

RBI पॉलिसी के बाद सिर्फ बैंकिंग शेयरों में दिखा जोश, सेंसेक्स-निफ्टी ने चली सपाट चाल

भारतीय शेयर बाजार में आज उठा पटक का दौर देखने को मिला. ब्याज दरों में राहत नहीं मिलने से स्टॉक मार्केट मायूस दिखा. हालांकि, बैंकिंग के स्टॉक में तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में राहत नहीं देने से बाजार के सेंटिमेंट को धक्का लगा है. लिहाजा पूरे दिन शेयर मार्केट में सुस्ती देखने को मिली. निफ्टी और सेंसेक्स सपाट स्तर पर बंद हुए. हालांकि, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के मैद्रिक समिति के फैसलों की घोषणा के बाद, बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिली जिसमें कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), Axis Bank (एक्सिस बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शामिल हैं. दूसरी तरफ, चौथी तिमाही के बेहतर नतीजों से एचडीएफसी (HDFC Bank) के स्टॉक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. हालांकि, आखिरी घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी देखने को मिली. क्लोजिंग बेल तक सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत यानी 20.59 अंक चढ़कर 74,248.22 पर बंद हुआ. जबकि, निफ्टी केवल 10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 22,525.50 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 13 शेयर तेजी के साथ हुए बंद

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.92% की तेजी रही. इसके बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), Axis Bank (एक्सिस बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.89% से लेकर 1.56 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए.

200 के नजदीक पहुंचा इस फूड डिलीवरी कंपनी का शेयर, भविष्‍य के लिए ये कह रहे हैं जानकार

सेंसेक्स के  17 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का शेयर 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं लर्सन एंड टुब्रो (L&T), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर क्रमश: 1.08% और 1.46% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

निवेशकों ने कमाए 1.15 लाख करोड़ रुपये

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 399.42 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 4 अप्रैल को 398.27 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है जिससे निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

BSE के 2,840 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 3,948 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,428 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं 1,418 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 102 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 215 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 9 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago

बड़ी खबरें